बायो-बबल से थक चुके मिचेल मार्श ने IPL से अपना नाम वापस लिया
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से ठीक पहले अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया है। मिशेल मार्श ने कोरोना काल में बायो बबल में थकावट का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। इस बाबत मिशेल मार्श ने बीसीसीआई को इस बात की जानकारी दे दी है। इसके अलावा आईपीएल में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को भी कुछ दिन पहले दे दी है। क्रिकबज की खबर के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मिशेल मार्श की जगह इंग्लैंड के बल्लेबाज को टीम में उनकी जगह शामिल किया है।
बता दें कि आईपीएल के बायो बबल सेक्युरिटी प्रोटोकॉल के अनुसार अगर मिशेल मार्श आईपीएल में खेलते तो उन्हें सात दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होता, इसके बाद 50 दिनों तक चलने वाले आईपीएल के टूर्नामेंट के दौरान मार्श को प्रतिबंधित माहौल में रहना पड़ता। बता दें कि मिशेल मार्श को हैदराबाद की टीम ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। पिछले सीजन में भी मार्श अधिकतर मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे। पिछले सीजन में आईपीएल के पहले मैच के दौरान मिशेल मार्श चोटिल हो गए थे और आगे के मैच नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद जेसन होल्डर ने उनकी जगह टीम में ली थी।
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ठीक होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा थे। उन्होंने बिग बैश लीग में भी हिस्सा लिया था और पर्थ स्क्रॉचर्स की ओर से खेला था। मार्श ने आईपीएल में 21 मैच खेले हैं। वह डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन में सही समय पर टीम से नहीं जुड़ पा रहे हैं। फाफ डुप्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स ज्वाइन कर ली है, जबकि इमरान ताहिर 1 अप्रैल को टी टीम के साथ जुड़ सकते हैं। वहीं एबी डिविलियर्स भी जल्द टीम का हिस्सा होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
