क्रिस गेल की धमाकेदार पारी के बाद सचिन तेंदुलकर ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। आईपीएल का 13वां सीजन अपना आधा सफर तय कर चुका है और 8 मैंचों में सिर्फ 2 मैच जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्वाइंट टेबलमें आखिरी पायदान पर है। पंजाब की टीम ने 8वें मैच में क्रिस गेल को टीम में जगह दी और उन्होंने टीम के इस फैसले को सही साबित करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में गेल ने 5 छक्के लगाए और साबित किया कि आखिर क्यों उन्होंने यूनिवर्सल बॉस कहा जाता है। लेकिन जिस तरह से 7 मैचों के बाद टीम ने गेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, उसपर सचिन तेंदुलकर ने सवाल खड़ा किया है।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके पंजाब की टीम को बधाई दी और गेल को अबतक टीम से बाहर रखने के फैसले पर सवाल खड़ा किया। सचिन ने लिखा, क्रिस गेल को वापस देखकर अच्छा लग रहा है, वापसी करते हुए गेल ने शानदार 53 रन बनाए। लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि इतने लंबे समय तक गेल को क्या सोचकर टीम से बाहर रखा गया। पंजाब की टीम को बधाई देते हुए सचिन ने लिखा, आखिरी ओवर में क्रिस मोरिस के 24 रनों की पारी के बावजूद आरसीबी के लिए 171 रन स्कोर बोर्ड पर पर्याप्त नहीं थे। उनका स्कोर 20-25 रन कम रह गया। केएल राहुल और गेल ने इस रन चेज को आसान बना दिया।
बता दें कि पंजाब की टीम ने आरसीबी को इस मुकाबले में 8 विकेट से मात दी। मैच में केलएल राहुल ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि मयंक अग्रवाल ने महज 25 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। मयंक अग्रवाल के बाद बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल ने 45 गेदों पर शानदार 53 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और एक चौका लगाया। इस जीत के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए आईपीएल के इस सीजन में अभी वापसी का मौका बना हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
