Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वनडे, T-20 के बाद टेस्ट में वापसी की तैयारी में जुटे भुवनेश्वर कुमार

पुणे। चोट के बाद फिट होकर टीम इंडिया में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने वनडे सीरीज में जबरदस्त गेंदबाज की और टीम इंडिया के सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए। भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे वनडे में 10 ओवर में सिर्फ 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किए जबकि शार्दुल ठाकुर ने 10 ओवर में 67 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वनडे और टी-20 में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार अब टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे।

टेस्ट क्रिकेट अगला लक्ष्य

टेस्ट क्रिकेट अगला लक्ष्य

तीसरे वनडे में जीत के बाद बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट निसंदेह मेरी राडार में है। मैं खुद को रेड बॉल क्रिकेट के हिसाब से तैयार कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य है कि मैं एक बार फिर से भारत के लिए टे्ट मैच खेलूं, मैं इस बात को सुनिश्चित करुंगा कि मैं तैयार रहूं। भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैं बहुत आगे की योजना नहीं बनाता हूं क्योंकि कई बार ऐसा हूं कि मैंने जैसी योजना बनाई वैसा नहीं हुआ, कभी इंजरी हुई तो कभी फॉर्म में नहीं था। मैं अपनी फिटनेस को लेकर काफी काम कर रहा हूं।

इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी

इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि जब मैं मैच नहीं खेल रहा था तो फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा था क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपको लगातार खेलते रहना होता है। इंग्लैंड का दौरा आने वाला है तो मैं पूरी कोशिश करूंगा कि तबतक मैं पूरी तरह से फिट रहूं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने जबरदस्त गेंदबाज की और सीरीज में भार के लिए सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए।

वनडे, टी-20 में जबरदस्त

वनडे, टी-20 में जबरदस्त

इंलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज की बात करें तो टी-20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट हासिल किए और 20 ओवर में 115 रन दिए। टी-20 क्रिकेट में 6 के औसत से रन खर्च करना बड़ी उपलब्धि है। वहीं वनडे सीरीज की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने तीन मैचों में 29 ओवर गेंदबाजी की और 6 विकेट हासिल किए जबकि 135 रन खर्च किए। 4.5 की इकोनोमी से रन दिए।

Story first published: Monday, March 29, 2021, 11:22 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+