चैंपियन वेस्टइंडीज के घर में होगा महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन
नई दिल्ली। इस साल होने वाले आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वेन्यू की घोषणा हो चुकी है। जी हां, इस साल महिला टी-20 वर्ल्ड कप 9 से 24 नवंबर तक एंटीगा और बारबुडा, गयाना और सेंट लूसिया में खेला जाएगा। जहां मेजबान वेस्टइंडीज 2016 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता गया खिताब बरकरार रखने की कोशिश में होगा। आपको बता दें कि कैरेबियाई टीम ने 2007 वर्ल्ड कप और 2010 टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने तीनों वेन्यू का चयन बोली की प्रक्रिया के बाद किया है और आईसीसी को भी इसकी सूचना दे दी है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम गत चैम्पियन है और मुझे इसमें कोई शक नहीं कि वे बेहतरीन मेजबान साबित होंगे।
ये टीमें लेंगी हिस्सा-
वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका। बाकी की दो टीमें बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, युगांडा या संयुक्त अरब अमीरात में से आएंगी। ये सभी तीन से 14 जुलाई तक नीदरलैंड्स में टी20 क्वालिफायर खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
