For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्रेंट ब्रिज टेस्‍ट: इंग्‍लैंड ने टीम इंडिया को 319 से रौंदा

By Super
नॉटिंघम। लॉर्ड्स की तरह ट्रेंट ब्रिज टेस्‍ट में भी टीम इं‍डिया की हार का सिलसिला बरकरार रहा। इंग्‍लैंड ने मैच के चौथे दिन टीम इ‍ंडिया को 319 रनों से बुरी तरह रौंद दिया। इंग्‍लैंड के खिलाफ यह भारत की सबसे बुरी हार है। चौथी पारी में टीम इंडिया को जीतने के लिए 478 रनों की जरूरत थी। जिसके जवाब में दुनिया की सबसे मजबूत बल्‍लेबाजी केवल 158 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही इंग्‍लैंड ने 4 टेस्‍ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। चौथे दिन पहले इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई उसके बाद उनके गेंदबाजों ने भारतीय बल्‍लेबाजों को धराशाई कर दिया।

इंग्‍लैंड की दूसरी पारी में बल्‍ले से कमाल दिखाने वाले ट्रिम ब्रेसनन ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। ब्रेसनन की शॉर्ट पिच गेंदों को समझने में भारतीय बल्‍लेबाज नाकम रहे। ब्रेसनन ने 48 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। ब्रेसनन ने कंधें से ऊपर उठती अपनी गेंदों पर अभिनव मुकुंद, सुरेश रैना, युवराज, कप्‍तान धोनी और हरभजन को आउट किया। ब्रेसनन की शॉर्ट पिच गेंदों ने भारतीय बल्‍लेबाजों की पोल खोल दी। एंडरसन ने 3 विकेट जबकि पहली पारी में हैट्रिक लगाने वाले ब्रॉड को 2 विकेट मिले।

पहाड़ जैसे लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय बल्‍लेबाजी शुरुआत से ही दबाव में आ गई। जब सलामी बल्‍लेबाजों की गैरमौजूदगी में बली का बकरा बने राहुल द्रविड़ ब्रॉड की स्विंग लेती गेंद को समझ नहीं पाए। द्रविड़ 6 रन बनाकर पवेलियन क्‍या लौटे मानो जैसी भारीतय बल्‍लेबाजी अपाहिज हो गई। वीवीए लक्ष्‍मण को एंडरसन ने बोल्‍ड करके दूसरा झटका दिया। लक्ष्मण ने केवल 4 रन बनाए। जिस समय टीम का स्‍कोर 13 रन था उस समय सचिन बल्‍लेबाजी करने के लिए उतरे। लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का पतझड़ जारी रहा। टीम इंडिया के 6 विकेट 55 रन पर ही गिर गए।

इसके बाद सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह ने सातवें विकेट के लिए 52 रन जोड़कर टीम का स्‍कोर 100 के पार पहुंचाया। सचिन तेंदुलकर से उम्‍मीद थी कि वे शतकों का शतक पूरा करके टीम इंडिया को शर्मनाक हार से उबारेंगे लेकिन वे 56 रन बनाने के बाद एंडरसन की गेंद पर पगबधा आउट हो गए। इसके बाद हरभजन सिंह भी 46 रन बनाकर ब्रेसनन का शिकार बने। दूसरी पारी में शानदार शतक 159 रन बनाने वाले इयान बेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+