ट्रेंट ब्रिज टेस्‍ट: पिटे भारतीय गेंदबाज, इंग्‍लैंड को 374 रनों की बढ़त

By Super
नाटिंघम। लॉर्ड्स टेस्‍ट की तरह ट्रेंट ब्रिज टेस्‍ट में भारत शायद ही हार को टाल पाए। इंग्‍लैंड ने इयान बेल के शानदार शतक 159 रन की मदद से तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक इंग्‍लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 441 रन बना लिए हैं। इंग्‍लैंड के पास इस समय 374 रनों की बढ़त है। इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते तीसरे दिन 417 रन बनाए। खेल खत्‍म होने पर विकेटकीपर बल्‍लेबाज मैट प्रायर 64 और टिम ब्रेसनन 47 रन बनाकर खेल रहे थे।

इंग्‍लैंड ने तीसरे‍ दिन 1 विकेट पर 24 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को दूसरी सफलता जल्‍दी ही मिल गई जब श्रीसंथ ने स्‍ट्रॉस को धोनी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद इयान बेल और केविन पीटरसन ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। केविन पीटरसन भी 63 रन बनाकर श्रीसं‍त की गेंद पर विकेट के पीछे आउट हुए। इसके बाद इयान बेल और मॉर्गन ने भी शतकीय साझेदारी 104 करके टीम इंडिया को मैच से बाहर कर दिया।

बेल 159 रन बनाकर युवराज की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हुए। इसके बाद भारत ने नई गेंद ली। पहले ही ओवर में प्रवीण कुमार ने 70 रन बनाने वाले मॉर्गन को विकेट के पीछे कैच कराकर इंग्‍लैंड को 5वां झटका दिया। इसके बाद प्रवीण कुमार ने ट्रॉट को भी जल्‍द ही पवेलियन भेजकर भारत की मैच में वापसी कराने की कोशिश की। इसके बाद प्रायर और ब्रेसनन ने सातवें विकेट के लिए नाबाद शतकीय 102 रनों की साझेदारी करके भारत को मुश्किलों में डाल दिया। इंग्‍लैंड की पारी में अभी तक 1 शतक और 3 अर्द्धशतक लग चुके हैं। ब्रेसनन भी अर्द्धशतक से केवल 3 रन दूर हैं। पारी के दौरान सभी भारतीय गेंदबाज पिटे। प्रवीण व श्रीसंत को 2-2 जबकि ईशांत और युवराज को 1-1 विकेट मिला। हरभजन सिंह चोटिल होकर मैदान से चले गए। उन्‍हें कोई विकेट भी हासिल नहीं हुआ।


इसी दौरान चाय से ठीक पहले इयान बेल रन आउट हो गए थे। लेकिन धोनी ने खेल भावना का सम्‍मान करते हुए उन्‍हें वापस बुला लिया। दरअसल चाय से ठीक एक गेंद पहले बेल ने गेंद को खेला। बेल को लगा गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई है। लेकिन बाउंड्री के बाहर जाने से पहले ही गेंद प्रवीण कुमार ने विकेट की तरफ फेंकी जिसे मुकुंद ने स्‍टंप पर मारकर रन आउट की अपील की। इस पर तीसरे अंपायर ने बेल को आउट करार दिया। जो नियमों के हिसाब से सही था। लेकिन धोनी ने उन्‍हें वापस बुलाने का निर्णय लिया। इसके बाद बेल ने शानदार 159 रन बनाकर टीम इंडिया से मैच लगभग छीन लिया। अब ऐसे में यह सवाल है कि क्‍या धोनी की यह दरियादिली टीम इंडिया को मैच हारकर तो नहीं चुकानी पड़ेगी।

Story first published: Monday, August 1, 2011, 12:22 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+