IPL 2020: आज SRH के सामने होगी KXIP, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड
नई दिल्लीः आज शाम यानी 24 अक्टूबर को आईपीएल डबल हेडर में शाम का मुकाबला बड़ा मजेदार लग रहा है। यहां किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला है जो प्लेऑफ की लड़ाई में केकेआर के लिए वास्ताविक खतरा हैं। हालांकि असली खतरा वो पैदा करेगा जो इस मैच को जीतेगा और इस मामले में दांव किंग्स इलेवन पर लगाने की इच्छा रखते हुए भी हमको सनराइजर्स की फॉर्म के साथ संतुलित नजरिया लेकर चलना होगा।
पंजाब जहां लगातार तीन मैचों की जीत के साथ आ रही है तो वहीं हैदराबाद ने भी पिछले मैच में राजस्थान को बुरी तरह रौंदा था और उससे पिछले मैच में केकेआर से सुपर ओवर में हारे थे।
दोनों ही टीमों के 10 मैचों में 8 अंक है। आज इनको 10 बनाने की लड़ाई होगी जिसमें प्लेइंग इलेवन की बात मयंक अग्रवाल से करना चाहेंगे जो पिछले मैच में लंगड़ाकर चल रहे थे लेकिन बमुश्किल ही वो ये अहम मैच मिस करेंगे। इसके अलावा मैक्सवेल ने जाते जाते रन बनाने की जो झलक दिखाई है उसके बाद पंजाब पिछले मैच की इलेवन से छेड़छाड़ करना शायद ही पसंद करे।
राहुल रन कर रहे हैं, मयंक को एक बार फिर शुरुआत मिलने की देर है, पूरन आतिशी बैटिंग के पूरक हैं, सबके बॉस गेल बैंड बाजे के साथ आ चुके हैं और मैक्सवेल का भी टच इसमें शामिल हो जाए, कल्पना ही की जा सकती है कि ऐसे बैटिंग ऑर्डर को भला कौन मात देगा।
लेकिन यही तो मजा है कि खेल कागज की जगह मैदान पर खेला जाना है जहां हैदराबाद भी जेसन होल्डर जैसे विशुद्ध ऑलराउंडर के आने से मजबूत हुई है। हालांकि केन विलियमसन की चोट पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद यहां भी यही है कि सनराइजर्स दुबई की रात में अपना सूरज उगाने के लिए उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे जो पिछले मैच में खेली थी।
दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-
किंग्स इलेवन पंजाब- केएल राहुल (c, wk), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, जेम्स नीशम, एम अश्विन, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी
सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो (wk), मनीष पांडे, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम / अभिषेक शर्मा, संदीप शर्मा, टी नटराजन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
