Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगर RCB नहीं तो जानें किस टीम के लिये खेलना चाहेंगे चहल, कोहली को 3 शब्दों में किया परिभाषित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के बीच का रिश्ता किसी से छुपा नहीं हुआ है फिर वो चाहे मैदान के अंदर हो या फिर मैदान से बाहर, भारतीय टीम के दोनों खिलाड़ी आईपीएल में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में भी साथ खेलते नजर आते हैं। पिछले कई सालों में दोनों खिलाड़ियों का मजाकिया अंदाज देखा गया है। फिर चाहे कप्तान कोहली का उनकी टांग खींचना हो या फिर सोशल मीडिया पर चहल का बैंटर, दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती नजर आती है।

हाल ही में चहल ने अपने एक इंटरव्यू में साफ किया कि वो फ्रैंचाइजी क्रिकेट हो या फि देश के लिये खेलना वो कोहली को कितना महत्व देते हैं। क्रिकट्रैकर को दिये गये इंटरव्यू में जब चहल से पूछा गया कि वो कोहली को 3 शब्दों में परिभाषित किया जाये तो उन्होंने कहा,'नियमित, जुनूनी और मेहनती बताया।'

और पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज ने किया संभावित टीम का ऐलान, यह खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

इस दौरान युजवेंद्र चहल से कई और मजेदार सवाल किये गये और पूछा गया कि अगर आरसीबी के लिये उन्हें खेलना का मौका नहीं मिलता है तो वो किस टीम के लिये खेलना चाहेंगे। चहल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये नहीं खेलते तो वो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलना चाहेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का अंतर्राष्ट्रीय करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है जिसमें उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया। चहल ने भारत की ओर से अब तक 54 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 92 विकेट हासिल किये जबकि 48 टी20 मैचों में 62 विकेट हासिल किये, हालांकि टेस्ट क्रिकेट में वो अब तक डेब्यू नहीं कर सके हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये आगरकर ने चुना भारत का बॉलिंग अटैक, बताया कौन सा बॉलर होगा सबसे खतरनाक

इस बीच जब उनसे पूछा गया कि वो क्रिकेट इतिहास में कौन सा रिकॉर्ड हासिल करना चाहते हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हासिल करना चाहते हैं। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की टीम के साथ की थी लेकिन बाद में वो विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़े। इस साल खेले गये आईपीएल के 7 मैचों में चहल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

Story first published: Saturday, June 5, 2021, 18:46 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+