Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका जाने वाली पाकिस्तान टीम का खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

लाहौर। दक्षिण अफ्रीका में वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए दौरे पर रवाना होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है। पीसीबी ने इस बात की जानकारी दी है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली 35 सदस्यीय दल में सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमे से एक का टेस्ट पॉजिटिव आया है, बाकि के 34 सदस्यों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

पीसीबी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिन लोगों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है वो सभी 18 मार्च को लाहौर में इकट्ठा होंगे। ये लोग यहां ट्रेनिंग कैंप के लिए इकट्ठा होंगे जोकि गद्दाफी स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू होगा। जिस खिलाड़ी का कोरोना संक्रमण टेस्ट पॉजिटिव आया है उसे 18 मार्च को फिर से टेस्ट कराना होगा। यह टेस्ट खिलाड़ी के घर पर ही होगा। अगर टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आता है तो दो दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद उसे लाहौर यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने वाली पाकिस्तान टीम 19 मार्च से अपना अभ्यास शुरू करेगी। 20 और 22 मार्च को टीम 50-50 ओवर का इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद 26 मार्च को पाकिस्तानी दल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होगा। बता दें कि पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ 3 वनडे मैच और 4 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अप्रैल से होगी, जबकि टी-20 सीरीज की शुरुआत 10 अप्रैल से होगी। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से टूर्नामेंट को बीच में रोकना पड़ा था और इसे स्थगित कर दिया गया था।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 13:26 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+