Ashes 2023: बेन स्टोक्स ने साफ़ कर दी रणनीति, तेजी से बैटिंग करने का दिया संकेत
Ashes 2023: बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी शानदार तरीके से की है। टीम की एक ख़ास अप्रोच रही है और उसी हिसाब से खिलाड़ी खेलते हैं। तेज खेलने की प्रवृत्ति ने इंग्लैंड को सफलता भी दिलाई है। ब्रेंडन मैकलम के आने के बाद टीम ने बैजबॉल क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के शुरुआती मैच से पहले स्टोक्स के प्रतिक्रिया आई है। उनका कहना है कि हमें एक स्टाइल मिल गया है और हम उसी पर टिके रहेंगे। स्टोक्स ने कहा कि हमें इस तरह खेलने से काफी फायदा भी मिला है।
इंग्लिश कप्तान ने कहा कि सामने वाली टीम कोई भी हो, हम अपनी स्टाइल से ही खेलते हैं और इससे लाभ भी मिला है। यही चीज हम फिर से करने वाले हैं। स्टोक्स ने कहा कि कन्डीशन थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन हम हमेशा परिस्तिथियों के अनुरूप ढलने का प्रयास करते हैं।
स्टोक्स ने कहा कि विपक्षी टीम कोई भी हो, इससे फर्क नहीं पड़ता है लेकिन हम उनके ऊपर दबाव वापस डालने का काम करेंगे। अपने बयान से स्टोक्स ने दर्शा दिया है कि वे किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के सामने अपने गेम प्लान को नहीं बदलने वाले हैं।
इंग्लैंड के खिलाड़ी आक्रामक क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में अब उनकी यही अप्रोच देखने को मिलती है। एशेज सीरीज का पहला मैच 16 जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के खिलाड़ी तैयार हैं। यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड के पास होम एडवांटेज जरुर रहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
