कोहली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की 1000वीं पोस्ट, पहली पोस्ट को मिले थे सिर्फ इतने 'LIKE'
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के साथ मैदान पर कई ऐसे कीर्तिमान किए, जिन्हें फैंस भी कभी भूला नहीं पाएंगे। कोहली ने ना सिर्फ मैदान पर नाम कमाया बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी धाक जमी हुई है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीरवार 1000वीं पोस्ट शेयर की है, जो बेहद खास है।
शेयर की खास फोटो
कोहली ने अपनी हजारवीं पोस्ट को खास बनाने के लिए अपनी करियर जर्नी को याद किया। विराट ने साल 2008 में टीम इंडिया में कदम रखा था और वह काफी युवा थे। साल दर साल विराट बेहतर होते गए और आज विश्व क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार हैं। बस कोहली ने अपनी 2008 वाली और मौजूदा तस्वीर का कोलाॅज बनाकर पोस्ट किया। हालांकि तस्वीर को इस तरीके से एडिट किया गया है कि ऐसा लग रहा है कि दो कोहली एक साथ मैदान पर खड़े हैं। एक वनडे की जर्सी में है तो दूसरा टेस्ट की।
|
पहली पोस्ट को मिल थे इतने 'LIKE'
कोहली ने 1000वीं पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, '2008 की 2020 से मुलाकात, इस दौरान काफी कुछ सीखा, आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। यह मेरी 1000वीं पोस्ट है।' अनुष्का ने इस फोटो पर रिऐक्शन देते हुए कमेंट में दो दिल बनाए। बता दें कि कोहली ने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट साल 2015 में 23 जून को की थी जिसपर 1,58027 लाइक्स आए थे। अब कोहली के इंस्टाग्राम पर इतनी ज्यादा फैन फोलोविंग है कि उनकी एक पोस्ट पर लाखों रिएक्शन कुछ ही घंटों में आ जाते हैं। कोहली 69.5 मिलियन फाॅलोवर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फाॅलोवर्स वाले भारतीयों में से एक हैं।

कमाते हैं इतना
बता दें कि कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं जबकि दुनिया के 9वें खिलाड़ी हैं। प्रति इंस्टाग्राम विराट की कमाई की बात करें तो यह उनको एक मैच फीस से होने वाली आमदनी का 22 गुने से भी ज्यादा है। इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल HopprHQ के मुताबिक, आईसीसी की टेस्ट और वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज विराट कोहली इंस्टाग्राम पर अपनी हर पोस्ट से 196000 डॉलर यानी करीब 1.35 करोड़ लाख रुपये कमाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
