क्रिकेट में 12 का नियम चाहते हैं केविन पीटरसन, ICC से की अपील
नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने आईसीसी ने अपील की है कि वह चौके, छक्के के बाद अब 12 रन के नियम को भी क्रिकेट में लागू करे। केविन पीटरसन ने ट्वीट करके लिखा, मैं चाहता हूं कि टी-20 क्रिकेट में एक नया नियम जोड़ा जाए या फिर इंग्लैंड क्रिकेट इसे 100 में कर सकता है। अगर कोई खिलाड़ी 100 मीटर या उससे लंबा छक्का मारता है तो उसे 6 रन की बजाए 12 रन दिए जाने चाहिए।
बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही मे क्रिकेट के नए प्रारूप को शुरू किया है, जिसमे 100 गेंद का खेल होता है। इस फॉर्मेट में टीमें 100-100 गेंद खेलती हैं। माना जा रहा है कि 100 का पहला सीजन इस साल खेला जा सकता है। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में कई खिलाड़ी लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं, ऐसे में केविन पीटरसन चाहते हैं कि आईपीएल में भी इस नियम का पालन किया जाए और 100 मीटर का छक्का मारने वाले खिलाड़ी को 6 रन की बजाए 12 रन दिए जाए।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहे हैं, एक-एक करके खिलाड़ी वापस लौट रहे हैं और बबल से बाहर जा रहे हैं। भारत में कोरोना के मामले हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। 9 अप्रैल को आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल को हुई थी और आईपीएल का फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर है जबकि दूसरे पायदान पर आरसीबी की टीम है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि प्लेऑफ में कौन सी टीमें जगह बनाने में सफल होती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
