दूसरे टेस्ट में किसे दिया जाना चाहिए माैका, वसीम जाफर ने बताए नाम
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड 3 दिसंबर 2021 को दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेगी। पहला टेस्ट कानपुर में खेला गया जो ड्रा पर समाप्त हुआ था। अब दोनों टीमें मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने प्लेइंग इलेवन पर अपने विचार रखे हैं कि कैसी भारतीय टीम दूसरे टेस्ट के लिए मैदान में उतरेगी। जाफर को लगता है कि भारत को अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर नहीं करना चाहिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में एक बड़ी सीरीज आने वाली है।
जाफर ने यह भी कहा कि रहाणे और चेतेश्वर पुजारा दोनों की फॉर्म पर कोई भी चर्चा दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के अंत के बाद की जा सकती है। 43 वर्षीय जाफर ने यह भी कहा कि मयंक अग्रवाल प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते सकते हैं। उनकी जगह रिद्धिमान साहा सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल होंगे। जाफर ने कहा, "मैं अब अजिंक्य रहाणे को नहीं छोड़ूंगा। साउथ अफ्रीका में इतनी बड़ी सीरीज आ रही है। मुझे लगता है कि रहाणे या पुजारा के बारे में वे चर्चाएं दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के बाद की जा सकती हैं। एक बार जब वह सीरीज हो जाती है, तो आप इन दोनों को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं।''
यह भी पढ़ें- 'मुझे किसी तरह का डर नहीं', आतंकियों से मिली धमकी पर बोले गाैतम गंभीर
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार वसीम जाफर ने कहा, आप जरूर चाहेंगे कि रहाणे और पुजारा इतनी अहम सीरीज में खेलें। मैं मयंक को ब्रेक देने और साहा को ओपन करने के बारे में सोचूंगा।" वसीम जाफर ने यह भी कहा कि दूसरे टेस्ट के लिए जिस तरह की पिच की पेशकश की गई है वह भारतीय पक्ष की प्लेइंग इलेवन निर्धारित करेगी। जाफर ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि मोहम्मद सिराज ईशांत शर्मा की जगह ले सकते हैं। जाफर ने कहा, "यह पिच पर निर्भर करता है। अगर इसे थोड़ी सी भी मदद मिलती है, तो हमारे पास 3 सीमर खेल सकते हैं और 2 स्पिनर हो सकते हैं। इसके अलावा, सिराज टीम में इशांत शर्मा के लिए आ सकते हैं। भारत 3 स्पिनरों को भी खेल सकता है। यह सतह पर निर्भर करता है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
