Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव, इस तेज गेंदबाज की जगह लेंगे ऑलराउंडर मोइजेज हेनरीक

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। टीम के ऑलराउंडर मोइजेज हेनरीक को पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। तेज गेंदबाज सीन एबॉट इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए हैं और वह टीम के साथ एडीलेड के लिए रवाना नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार सीन एबॉट कॉफ स्ट्रेन इंजरी के चलते टीम से बाहर हुए हैं।

माना जा रहा था कि मोइजेज हेनरीक ऑस्ट्रेलिया ए टीम की ओर से दूसरे प्रैक्टिस मैच में खेलेंगे लेकिन पिछले बुधवार को हेनरीक हैमस्ट्रिंग की दिक्कत सामने आई और वह टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन सोमवार की सुबह हेनरीक ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और उन्हें एबॉट की जगह टीम में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही हेनरीक ऑस्ट्रेलिया की टीम में दूसरे नए चेहरे हो गए हैं जो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे। उनके अलावा बल्लेबाज मार्कस हैरिस भी टीम में शामिल किए गए हैं। दरअसल टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोटिल हैं, जिसकी वजह से उनकी जगह हैरिस को टीम में जगह दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात करें तो उनकी टीम में पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलववुड, जेम्स पैटिंसन, माइकल नेसर टीम के तेज गेंदबाज हैं, जबकि नाथ नॉयन और मिच स्वीपसन टीम के दो स्पिन गेंदबाज हैं। टीम के कप्तान टिम पेन टीम के एकलौते विकेटकीपर हैं लेकिन अगर उन्हें कुछ भी होता है तो मैथ्यू वेड उनकी जगह ले सकते हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, December 14, 2020, 10:41 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+