IND vs ENG: चोटिल जैक क्रॉली की जगह लेने के लिए तैयार है यह खिलाड़ी
India vs England 2021 नई दिल्लीः जैक क्रॉली को चेन्नई में इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि वे तेजी से ऐसे गिरे कि उनका दाया काफी चोटिल हो गया। उनका स्कैन बता रहा है कि उनके जोड़ में सूजन है और लिंगामेंट में भी खिंचाव है। इसका मतलब साफ है कि बल्लेबाज सीरीज के पहले मैच का हिस्सा नहीं होगा जो कल से शुरू हो रहा है। क्रॉली को दूसरे मैच से भी बाहर कर दिया गया है।
इस बारें में बात करते हुए कप्तान जो रूट ने कहा, "यह एक वास्तविक तौर पर अजीब घटना थी जहां वह चेंजिंग रूम से बाहर निकल रहा था, फिसल गया और अपनी कलाई के बल गिरा," कप्तान जो रूट (Joe Root) ने समझाया।
"यह वास्तव में जैक के लिए निराशाजनक और उसके लिए कठिन है। यह कुछ ऐसा नहीं है जिसके बारे में आप पहले सोचते हैं जब आप जमीन पर गिरते हैं। यह एक अजीब हादसा था और उम्मीद है कि यह आखिरी होगा।"
हालांकि एक का निकलना दूसरे के आने का रास्ता खोलता है और क्रॉली का दुर्भाग्य डैन लॉरेंस (Dan Lawrence) के लिए अच्छी खबर साबित होने की संभावना है, जिन्होंने श्रीलंका में पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शिरकत की थी।
उन्हें अब नंबर 3 पर जगह लेने के लिए कहा जा सकता है। रूट और स्टोक्स (Ben Stokes) को चार और पांच पर अपने पसंदीदा स्लॉट्स पर खेलना है।
रूट ने क्रॉली की जगह पर दूसरे खिलाड़ी को लेने के बारे में बात करते हुए कहा, "निश्चित रूप से इसका मतलब है कि हमें चीजों को चयन के दृष्टिकोण से देखना है। हमें कुछ शानदार खिलाड़ियों, शानदार विकल्पों में से चुनना है।
रूट एक विशेष क्लब में शामिल होंगे, जब वह एम चिदंबरम स्टेडियम में टॉस के लिए विराट कोहली से जुड़ेंगे। वह 100 टेस्ट कैप जीतने वाले सिर्फ 15वें अंग्रेज खिलाड़ी बनेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
