Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Table Tennis: सानिल शेट्टी, हरमीत देसाई और मधुरिका पाटकर के लिए हुई अर्जुन अवॉर्ड की सिफारिश

नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन (TTFI) ने तीन टेबल टेनिस खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की है। ये खिलाड़ी हैं, महिला खिलाड़ी मधुरिका पाटकर और दो पुरुष खिलाड़ी हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी।

32 साल की मधुरिका पाटकर गोल्डकोस्ट में आयोजित हुए राष्टमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। यह खेल 2018 में हुए थे और मधुरिका इन खेलों में उस भारतीय त्रिमूर्ति दल का हिस्सा थी जिसने सिंगापुर को मात देकर गोल्ड मेडल हासिल किया था।

25 साल के हरमीत देसाई गुजरात के सूरत से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने भी मधुरिका की तरह 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीता था। उनकी टीम में उनके अलावा शरथ कमल, एंथोनी अमलराज, साथियन ज्ञानसेकरन और सानिल शेट्टी थे। इसके अलावा उन्होंने पुरुष डबल्स में भी सानिल शेट्टी के साथ युगल में कांस्य पदक जीता था।

तीसरे खिलाड़ी खुद सानिल शेट्टी हैं। 29 साल का यह खिलाड़ी मुंबई से है और 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही देसाई के साथ डबल्स में भी कांस्य जीत चुके हैं।

Story first published: Saturday, April 27, 2019, 20:14 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+