नई दिल्ली। तुर्की में एक अजीब मामला सामने आया है जहां गल्सपोर नामक फुटबॉल क्लब ने 10 बकरियां खरीदने के लिए अपने 18 खिलाड़ियों को दूसरे क्लब को बेच दिया है। अपने खिलाड़ियों को बेचने के फैसले के पीछे क्लब ने जो वजह बताया है वो भी हैरान करने वाला है। क्लब ने कहा है कि बकरियां खरीदने के बाद क्लब की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। साथ में खिलाड़ियों का खर्च भी आसानी से उठाया जा सकेगा।
गल्सपोर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष केनन बायूक्लेब्लेड ने बताया कि क्लब काफी लंबे समय से फंड की मार झेल रहा है।सरकार से भी कोई मदद नहीं मिल रही। साथ-साथ लीग की स्पॉन्सरशिप भी नहीं मिल रही है। ऐसे में खिलाड़ियों को बेचकर बकरियों को खरीदने का फैसला किया गया। क्योंकि इस वक्त क्लब कर्ज में डूबा हुआ है और अतिरिक्त आमदनी की जरूरत है। फंड की कमी होने के बाद भी अभी तक कोई भी कॉरपोरेट ग्रुप मदद के लिए आगे नहीं आया है। जबकि खिलाड़ियों को भी पैसे की सख्त जरूरत है।
खिलाड़ियों की बोली से मिले 18 हजार लीरा
बायूक्लेब्लेब ने बताया है कि 18 खिलाड़ियों को बेचने के बाद क्लब को 18 हजार लीरा (लगभग 1.81 लाख रुपए) की आमदनी हुई है। इसी पैसे से 10 बकरियां खरीद ली गई हैं. अब उन्हीं बकरियों के दूध को बेचकर क्लब को हर महीने पांच हजार लीरा लगभग 80 हजार रुपए की आमदनी होगी। इससे क्लब की तंगहाली दूरी होगी और घाटा भी कम होगा।
140 बकरियां खरीदने का लक्ष्य
क्लब के अध्यक्ष के मुताबिक अगर उनका यह प्लान सफल रहा तो और भी बकरियां खरीदने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल जो योजना है उसके अनुसार अगले 6 साल में 140 बकरियां खरीदी जाएंगी। बता दें कि तुर्की के इस गल्सपोर क्लब की गिनती देश के सबसे पुराने फुटबॉल क्लबों में से एक में होती है। इस क्लब का स्थापना साल 1954 में हुई थी।