इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के बाद विराट कोहली की डिविलियर्स ने इस अंदाज में तारीफ की
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जिस तरह से जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को मात दी और टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया उसके बाद टीम इंडिया की हर तरफ तारीफ हो रही है। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने भी विराट कोहली की कप्तानी की इस टेस्ट सीरीज में जीत के बाद जमकर तारीफ की है। डिविलियर्स ने ट्वीट करके कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों को पूरी आजादी से खेलने का मौका मिला और उन्होंने खेल में पूरी तरह से अपना वर्चस्व बनाया।
एबी डिविलियर्स ने ट्वीट करके लिखा विराट कोहली के नेतृत्व में इस टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ियों अक्षर पटेल, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर को पूरी आजादी के साथ खेलने का मौका मिला और इन खिलाड़ियों ने अपना पूरी तरह से वर्चस्व दिखाया। अन्य खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए एक खास लीडर की जरूरत होती है। जब युवा खिलाड़ियों का व्यक्तिगत खेल अच्छा ना हो तो उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने के लिए आप उन्हे हर तरह से मदद करते हैं।
वहीं टीम इंडिया की जबरदस्त जीत के बाद हरभजन सिंह ने भी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। हरभजन सिंह ने ट्वीट करके लिखा, पहला टेस्ट हारने के बाद सीरीज 3-1 से जीतना, टीम इंडिया के लिए जबरदस्त परिणाम है। टीम इंडिया और बीसीसीआई और स्टाफ के हर स्टाफ के सदस्य को बधाई। इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आर अश्विन, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा को बधाई। वहीं मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करके लिखा कि ट्विटर के 280 शब्द इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के हीरो रोहित, अक्षर, अश्विन, सुंदर को बयां नहीं कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
