Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वॉशिंगटन सुंदर के मुरीद हुए माइकल वॉन बोले- बहुत लंबे समय तक 8 नंबर पर बल्लेबाजी नहीं करेगा

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत,अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन बड़े सितारे के तौर पर उभरे लेकिन चौथे टेस्ट मैच में जिस तरह से वॉशिंटन सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और मैच को टीम इंडिया की ओर मोड़ा उसे कोई नहीं भुला सकता है। सुंदर ने 96 रनों की नाबाद पारी खेली और अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए। सुंदर की इस बेहतरीन पारी के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और उन्हें टीम इंडिया का भविष्य बता रहा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ की है।

वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ

वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ

वॉशिंगटन सुंदर ने चौथे टेस्ट मैच के दौरान दूसरे दिन जिस तरह से तेज गेंदबाज जिमी एंडर्सन के खिलाफ बैकफुट पंच खेला उसकी माइकल वॉन ने जमकर तारीफ की है। माइकल वॉन ने कहा कि नंबर 8 के लिहाज से बल्लेबाजी करने के लिए वॉशिंगटन सुंदर बहुत ही ज्यादा अच्छे बल्लेबाज हैं, जिस तरह से उन्होंने जिमी एंडर्सन एक्स्ट्रा कवर में शॉट खेला, सौरव गांगुली भी उसे देखकर बहुत खुश होंगे। बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और टेस्ट क्रिकेट में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। वॉन का मानना है कि नंबर 8 पर सुंदर का बल्लेबाजी करना ठीक नहीं है।

नंबर 8 के लायक नहीं है सुंदर

नंबर 8 के लायक नहीं है सुंदर

माइकल वॉन ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि बहुत लंबे समय तक वॉशिंगटन सुंदर 8 नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। यह भारत को बहुत अच्छा विकल्प दे सकता है, वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। वॉन ने कहा कि सुंदर की बल्लेबाजी की तकनीक बहुत ही अच्छी है। वह तकनीकी रूप से बहुत मजबूत हैं, वह सीधे बैट से खेलते हैं, वह लेंथ को बहुत जल्दी भांप लेते हैं, उनके पास बैकफुट और फ्रंटफुट पर ऑन साइड और ऑफ साइड पर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।

वॉशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट का भविष्य

वॉशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट का भविष्य

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि हमे वॉशिंगटन सुंदर की उम्र को देखना होगा, उनकी उम्र महज 21 वर्ष है, जबकि पंत 23 साल के हैं। ये लोग भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। अपने छोटे से टेस्ट करियर में जिस तरह से सुंदर ने बल्लेबाजी की है, वह लाजवाब है। जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी शुरुआत की और जिस बहादुरी भरे जज्बे से बल्लेबाजी की वह बेहतरीन है। मैं हमेशा युवा खिलाडियों में यह देखता हूं कि वो कैसे दबाव में खेलते हैं।

Story first published: Monday, March 8, 2021, 13:12 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+