T-20 Ranking : पहले स्थान पर पहुंचा इंग्लैंड, जानिए कहां खड़ी है टीम इंडिया
नई दिल्ली। कोरोना के कहर के बीच एक बार फिर क्रिकेट पटरी पर लाैट चुका है। साथ ही टीमों में अंक तालिका में छाए रहने के लिए होड़ भी शुरू हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से बाजी मारी। इसी के साथ आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर कायम हो चुकी है। इंग्लैंड 2018 से ही सभी खेली टी20 सीरीज जीतती आ रही है।
इंग्लैंड की रेटिंग 275 है जबकि आस्ट्रेलिया टीम भी इतने अंकों के साथ है, लेकिन प्वाइंट्स कम होने के कारण वह दूसरे स्थान पर है। वहीं टीम इंडिया 266 रेटिंग के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 262 रेटिंग के साथ चाैथे स्थान पर काबिज है। भारतीय टीम अब आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी ताकि अंक तालिका दूसरे स्थान पर पहुंच सके।
वहीं बल्लेबाजों की रैकिंग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 99 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के डेविड मालन पहले नंबर पर कायम हैं। भारत के कुल 3 खिलाड़ी टाॅप-10 में शामिल हैं। केएल राहुल चाैथे, विराट कोहली 9वें जबकि रोहित शर्मा 10वें स्थान पर काबिज है। गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो अफगानिस्तान के महान स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर राशिद के हमवतन मुजीब उर रहमान और ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर हैं। हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में अफगानिस्तानके मोहम्मद नबी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और फिर ग्लैन मैक्सवेल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
