WWE में डेब्यू करेगा भारत का 'भीम', 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

नई दिल्ली। WWE ने 3 साल के डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट के लिए भारतीय टीवी एक्टर और किक बॉक्सर सौरव गुर्जर को साइन किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले सौरव गुर्जर की पहली प्राथमिकता अभिनय नहीं है बल्कि पहलवानी है। सौरव ने अभिनय की दुनिया में कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है लेकिन उनका ड्रीम WWE में खेलना है।

हाल ही में दुबई में 17 मई को WWE द्वारा प्रतिभा खोज का बहुत बड़ा इवेंट आयोजित किया गया था। जिसमें स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभा चुके सौरव गुर्जर ने भारत की तरफ से ट्रायल में हिस्सा लिया। इस छह फुट आठ इंच कद काठी के सुपरस्टार ने ट्रायल के दौरान सभी का मन मोह लिया था। भारत में सौरव किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव ने कहा, "बचपन से ही मेरा सपना एक WWE सुपरस्टार बनने का था। मैं चम्बल घाटी से आता हूं, वहां के बच्चे आमतौर पर 2 ही तरह के काम करते हैं या तो पॉलीटिक्स जॉइन करते हैं या फिर रेत माफिया बन जाते हैं। मैं हमेशा से ही एक प्रोफेशनल रैसलर बनना चाहता था। मुझे दूसरे प्रोफेशन में भी कामयाबी मिली लेकिन मुझे लगता था कि ये मेरी मंजिल नहीं है।"

आपको बता दें कि सौरव गुर्जर एक प्रोफेशनल किकबॉक्सर बॉक्सर हैं। पहलवानी के बाद उन्होंने अभिनय में ही हाथ आजमाया है। बॉक्सिंग में सौरव 4 बार नेशनल चैंपियन बन चुके है।

सौरव का कहना है कि वह बचपन से ही WWE के बड़े फैन हैं। उनके फेवरेट रेसलर केन और अंडरटेकर हैं। सौरव बताते हैं कि "मेरे पिता एक किसान हैं। जब मैं बड़ा हो रहा था कब मेरे घर पर टीवी नहीं थी। हम पड़ोस के टीवी पर रेसलिंग फाइट देखा करते थे। मैं अंडरटेकर, केन और द रॉक जैसे लोगों को देखकर बड़ा हुआ हूं। मैं अब उनसे मिलने का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।" सौरव कहते हैं कि उनके फैंस उन्हें भीम के नाम से जानते हैं इसलिए वे रेसलिंग की दुनिया में भी भीम के नाम से ही जाने जाएंगे। सौरव कहते हैं कि वे भारत का नाम रेसलिंग की दुनिया में रौशन करना चाहते हैं। सौरव के मुताबिक जब ढोल-नगाड़ों की पबीट पर रिंग में एंट्री होगी तो मजा ही अलग होगा।

देखें वीडियो-

Story first published: Monday, February 5, 2018, 13:24 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+