IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज को भी मिस
नई दिल्लीः भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ओडीआई सीरीज को भी मिस कर सकते हैं। 27 साल के बुमराह को पहले ही पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में आराम दे दिया गया है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले भी बुमराह ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए खुद को टीम से बाहर कर दिया है।
आपको बता दें बुमराह ने चेन्नई में हुआ दूसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेला था। तब टीम प्रबंधन ने खुद उनको आराम दिया था। हालांकि बुमराह तीसरे टेस्ट मैच के लिए वापस आए जो कि उनके होमटाउन अहमदाबाद में था। भारत ने वह मैच 10 विकेट से जीत कर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। अहमदाबाद की पिच स्पिनरों के लिए ही जन्नत साबित हुई जिसके चलते बुमराह को बहुत अधिक गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।
अब रिपोर्ट यह बताती हैं कि दाएं हाथ का गेंदबाज नेशनल टीम में आने के लिए उम्मीद से ज्यादा इंतजार करा सकता है।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने तीसरे टेस्ट से पहले कहा था, "जसप्रीत ने पहले ही 180 के करीब ओवर फेंक लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से लेकर (अब तक इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच तक) बुमराह ने चार मैचों में 150 के करीब ओवर फेंके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई घंटे मैदान में फील्डिंग करते हुए बिताएं हैं। ऐसे में यह एक तार्किक बात है कि मोटेरा में होने वाले दो टेस्ट के बाद उनको आराम दिया जाना चाहिए क्योंकि उनका आगे भी टीम में बहुत ही अहम रोल होने वाला है।"
अगर दूसरे नजरिए से देखा जाए तो T20 इंटरनेशनल टीम और 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज से बुमराह को बाहर करने का फैसला तर्कसंगत भी दिखता है क्योंकि भारत के पास इस साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपने अन्य युवा खिलाड़ियों को परखने का मौका है।
सूत्र ने आगे कहा- "भुवनेश्वर कुमार शायद वापसी करेंगे और मोहम्मद शमी भी चोट के बाद वापस आएंगे और कुछ सफेद गेंद गेम खेलेंगे। सफेद गेंद टीम में नवदीप सैनी और तीन नटराजन भी हैं जो कि वापसी करेंगे और जहां तक बुमराह की बात है तो उनके पास मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 14 से 16 बेहतरीन मैच होंगे। आपको बताते हैं इंग्लैंड के खिलाफ ओडीआई सीरीज पुणे में स्टार्ट होगी जो कि 23 मार्च से खेली जानी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
