'वो धोनी की तरह कोहली को संभाल सकता है', माइकल वॉन ने बताया किसे IPL 2022 में बनना चाहिये RCB का कप्तान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के हाथों मिली हार के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से अधूरा रह गया है। विराट कोहली ने यूएई लेग के दौरान पहले ही ऐलान कर दिया था कि यह सीजन उनका आरसीबी के कप्तान के तौर पर आखिरी रहने वाला है जबकि वह आगे आने वाले सीजन में टीम के लिये बतौर खिलाड़ी खेलना जारी रखेंगे। इसके साथ ही 10 टीमों के साथ खेले जाने वाले आईपीएल 2022 में आरसीबी की टीम को किस खिलाड़ी के पीछे बतौर कप्तान जाना चाहिये इसको लेकर चर्चा हो रही है और दुनिया भर के तमाम दिग्गज इस बात पर अपनी राय देते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: IPL 2021: आवेश खान ने किया खुलासा, बताया कैसे ऋषभ पंत ने दो बार बनाया धोनी को वापस भेजने का प्लान
इस फेहरिस्त में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का नाम भी शामिल हो गया है जिनका मानना है कि आरसीबी के लिये नये कप्तान का चुनाव करना आसान नहीं होने वाला है, खासतौर से फ्रैंचाइजी को एक ऐसे खिलाड़ी की दरकार होगी जिसके पास नये कप्तान के रूप में स्किलसेट के साथ ही विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को संभालने की काबिलियत हो।
और पढ़ें: हार के साथ खत्म हुआ IPL में कोहली का कप्तानी करियर, विराट बोले जारी रखूंगा RCB के लिये खेलना

आईपीएल 2022 में आरसीबी को कैसे कप्तान की है दरकार
उल्लेखनीय है कि साल 2013 में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम की कमान संभाली थी और 2021 तक कप्तानी करते नजर आये। इस दौरान विराट कोहली ने बतौर कप्तान कई सारे निजी रिकॉर्ड अपने नाम किये लेकिन टीम को एक भी खिताब दिला पाने में नाकाम रहे। ऐसे में माइकल वॉन का मानना है कि आईपीएल के अगले सीजन में आरसीबी को एक ऐसे कप्तान की जरूरत है जो टीम की बाकी जरूरतों के साथ ही भारत के इस स्टार बल्लेबाज को संभालने का काम अच्छे से कर सके।
क्रिकबज के साथ बात करते हुए वॉन ने कहा,'यहां पर आपको एक ऐसे खिलाड़ी की दरकार है जिसके पास न सिर्फ कप्तान वाला व्यक्तित्व हो बल्कि चरित्र भी हो और कप्तान कोहली जैसे खिलाड़ियों को संभालने का हुनर जानता हो। विराट कोहली की बात करें तो वो ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने बारे में (ताकत और कमजोरियों के बारे में) अच्छे से जानते हैं और टी20 क्रिकेट के बहुत ही चालाक खिलाड़ी हैं। उन्हें संभालना आसान नही है, अगर आप एक बार कप्तान बन जाते हैं तों आप टीम के सीनियर खिलाड़ियों में शामिल हो जाते हैं।'

धोनी जैसी काबिलियत रखता है यह खिलाड़ी
माइकल वॉन ने आगे बात करते हुए कहा कि टीम में कई ऐसे सीनियर खिलाड़ी होते हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से कप्तान होते हैं और अगर कप्तानी संभालते हैं तो हमेशा कहते नजर आते हैं कि मैं उस पोजिशन में था। ऐसे में जब वो दोबारा टीम में सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं तो उन्होंने संभालने के लिये स्किलफुल व्यक्ति की जरूरत होती है और आरसीबी को फिलहाल ऐसे ही किसी आदमी की दरकार है। माइकल वॉन ने इसको लेकर सिर्फ एक ही खिलाड़ी का नाम सोचा और कहा कि अगर वो आरसीबी की कमान संभालते हैं तो धोनी की भूमिका निभा सकते हैं और जैसे उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों को संभाला था वैसे ही यह प्लेयर भी विराट कोहली को संभाल सकता है।

वॉन ने बताया कौन बने आरसीबी का अगला कप्तान
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का माइकल वॉन का मानना है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उपकप्तान जोस बटलर आरसीबी के लिये नये कप्तान के रूप में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। बटलर फिलहाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं और अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते वह आईपीएल 2021 के यूएई लेग का हिस्सा नहीं बन सके। माइकल वॉन का मानना है कि बटलर में एमएस धोनी जैसी काबिलियत है और वो उन्हीं की तरह आरसीबी को मैनेज कर सकते हैं, जैसे कि धोनी ने सीएसके को किया है।
उन्होंने कहा,'मैं एक नाम लेना चाहूंगा जो कि थोड़ा आउट ऑफ द बॉक्स है। वह दूसरी फ्रैंचाइजी के लिये खेलते हैं और शायद उन्हें रिटेन भी किया जाये लेकिन मैं जोस बटलर को आरसीबी के नये कप्तान का दावेदार मानता हूं। उसमें धोनी की तरह ही नेतृत्व करने की क्षमता है। मुझे इस बारे में कोई शक नहीं है। वह भारत में इयोन मोर्गन के साथ काफी समय से खेल रहे हैं। रणनीतिक रूप से काफी चतुर बटलर को लेकर मुझे नहीं पता कि राजस्थान क्या करने की सोच रहा है, लेकिन मैं निजी तौर पर चाहूंगा कि वो आरसीबी कैम्प से जुड़े और कप्तान की भूमिका निभायें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
