योगेश्वर दत्त का 2012 ओलंपिक का ब्रोंज मेडल सिल्वर में बदला!
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के पहलवान योगेश्वर दत्त कोई मेडल भले न जीत पाए हों लेकिन उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। 2012 के लंदन ओलंपिक में योगेश्वर दत्त ने जो ब्रोंज मेडल जीता था वह अब सिल्वर मेडल बन जाएगा। लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले रूसी पहलवान डोपिंग में दोषी पाए गए जिसके बाद उनका मेडल छिन गया है। उस सिल्वर मेडल के हकदार अब योगेश्वर दत्त होंगे।
डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए रूसी पहलवान
2012 के लंदन ओलंपिक में 60 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाले रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव पर किया गया डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उनका सिल्वर मेडल छीन लिया गया है। यह सिल्वर मेडल अब भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को दिया जाएगा, इस बात की पुष्टि यूनाइटेड वर्ल्ड रेस्लिंग के सूत्रों ने किया है।
2013 में बेसिक कुदुखोव की दुर्घटना में मौत
चार बार वर्ल्ड चैंपियन रहे रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव की मौत 2013 में एक कार दुर्घटना में हो गई थी। रियो ओलंपिक शुरू होने से ठीक पहले इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी ने लंदन ओलंपिक के दौरान लिए गए पहलवान बेसिक कुदुखोव के सैंपल पर फिर से डोप टेस्ट किया जिसमें उनको दोषी पाया गया।
योगेश्वर दत्त ने जीता था ब्रोंज मेडल
2012 के ओलंपिक में 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रोंज मेडल के लिए हुए मुकाबले में योगेश्वर दत्त ने उत्तर कोरिया के री जोंग मयूंग को हराया था। प्री क्वार्टर फाइनल में योगेश्वर दत्त रूसी पहलवान कुदुखोव से हार गए थे।
योगेश्वर दत्त सिल्वर मेडल पाने वाले दूसरे पहलवान
2012 ओलंपिक का सिल्वर मेडल मिलते ही योगेश्वर दत्त यह मेडल पाने वाले दूसरे पहलवान हो जाएंगे। 2012 ओलंपिक में सुशील कुमार ने 66 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती का सिल्वर मेडल जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
