राष्ट्रमंडल खेल: डोपिंग में दोषी 2 एथलीट, 4 पहलवान निलंबित

By Neha Nautiyal
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए देश की टीम में शामिल किए गए छह खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके संघों ने अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया। निलंबित किए जाने वालों में दो एथलीट और चार पहलवान शामिल हैं।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष जी. एस. मांडर ने बताया कि निलंबित किए गए पहलवान हैं सुमित, मौसम खत्री, राजीव तोमर और गुरशरणप्रीत कौर। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इनके स्थान पर दूसरे खिलाड़ियों को चुन लिया गया है। डोप टेस्ट में दोषी पाए गए दोनों एथलीट हैं सौरव विज और आकाश अंतिल। विज को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में पिछले दिनों शामिल किया गया था।

भारतीय एथलीट संघ के सचिव रवींद्र चौधरी ने कहा कि नाडा की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को अस्थायी तौर पर निलंबित किया जाता है।

Story first published: Friday, September 3, 2010, 11:13 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+