Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, गेल सबसे आगे, कोहली टॉप-5 में भी नहीं

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) किसी खिलाड़ी के लिए उसका शानदार सपना सच हो जाने जैसी कहानी है। टी20 क्रिकेट फैंस के लिए यह प्रारूप की सफलता की कहानी है। साथ ही आईपीएल एक ऐसा उत्पाद भी रहा है जिसे बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए बड़े पैमाने पर परिणाम दिए हैं और इसने भारत के क्रिकेट प्रेमियों को भी मजा दिया है।

आईपीएल के शीर्ष पांच छक्के लगाने वाले खिलाड़ी-

आईपीएल के शीर्ष पांच छक्के लगाने वाले खिलाड़ी-

जैसा कि लीग अपने 13वें सीजन के लिए सेट हो गई है, 2008 में शुरू हुई यह प्रतियोगिता अपने सिग्नेचर ट्यून के चलते की लोकप्रियता का भी खूब लुत्फ उठा रही है। और एक धुन सबसे अधिक बार सुनी जा सकती है, जब बल्लेबाज उन विशाल छक्कों में से एक को हिट करता है।

आईपीएल चौकों से ज्यादा छक्कों का खेल है। टी20 क्रिकेट में छक्के ही काउंट होते हैं। इसलिए, यहां उन शीर्ष पांच बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। पेश है वर्षों से आईपीएल के शीर्ष पांच छक्के लगाने वाले खिलाड़ी।

क्रिस गेल बेताज बादशाह-

क्रिस गेल बेताज बादशाह-

1) क्रिस गेल - 124 पारियों में 326 छक्के

2) एबी डिविलियर्स - 142 पारियों में 212 छक्के

3) एमएस धोनी - 170 पारियों में 209 छक्के

4) रोहित शर्मा - 183 पारियों में 194 छक्के

5) सुरेश रैना - 189 पारियों में 194 छक्के

जैसा कि सूची से पता चलता है, आईपीएल में छक्कों के बेताज बादशाह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनके कार्यकाल में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के मारे और उनकी वर्तमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब में भी।

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने कराया दूसरा टेस्ट, शुक्रवार से ट्रेनिंग की तैयारियां

विराट कोहली 190 छक्कों के साथ छठे स्थान पर-

विराट कोहली 190 छक्कों के साथ छठे स्थान पर-

मिस्टर 360 डिग्री उर्फ ​​एबी डिविलियर्स ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में और अन्य स्थानों पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह दूसरे स्थान पर हैं लेकिन गेल और उनमें काफी अंतर है।

इन दो विदेशी दिग्गजों का पीछा करते हुए भारतीय आईपीएल के दिग्गज, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सुरेश रैना हैं। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली शीर्ष पांच में नहीं हैं। उनके नाम 190 छक्के हैं और वह नंबर 6 पर हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में कौन इस सूची में आगे बढ़ता है।

Story first published: Friday, September 4, 2020, 9:41 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+