रिकी पोंटिंग बोले- दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है
नई दिल्ली। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में बेस्ट प्रदर्शन करती नजर आ रही है। टीम 8 मैचों में 12 अंक बटोर चुकी है, लेकिन बावजूद इसके पोंटिंग का कहना है कि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है। टीम हालांकि आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के करीब है।
दिल्ली ने अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। मुकाबले से पहले पोंटिंग ने कहा, ''इस सीजन में अभी तक चीजें अच्छी रही हैं। पर मैं वो आदमी नहीं हूं जो जो ज्यादा दूर देखने की कोशिश करता हो क्योंकि मैं जानता हूं कि कितनी आईपीएल किसी भी मोड़ पर बदल सकता है। हमने पहले देखा है कि टीम ने अपने शुरुआती सभी छह मैचों में जीत हासिल की लेकिन फिर भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाईं।'
पोंटिंग ने कहा, 'इसलिए हम चीजों पर नजर रखेंगे। मुझे लगता है कि हमने भले ही आठ में से छह मैच जीते हों लेकिन हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया है।' उनका कहना है कि वह अपने खिलाड़ियों से कह रहे हैं कि दूसरे हाफ में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर ध्यान दें। पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, 'एक चीज मैं टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कह रहा हूं कि मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी दूसरे हाफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें, पहले हाफ में चाहे भले ही न खेलें।'
उन्होंने कहा, 'हम ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे, लेकिन इस समय टीम में काफी अच्छा माहौल है और जब माहाैल सही रहता है तो टीम ज्यादा मैच जीतती है। इसलिए हम इस पर ध्यान देना जारी रखेंगे और इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि हमारी प्लानिंग और तैयारी अच्छी हो और रिजल्ट हमारे पक्ष में हो।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
