मजबूत हुई 'आप': हॉकी प्लेयर धनराज पिल्लै और सिंगर जसपिंदर नरूला पार्टी में शामिल
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जसपिंदर ने कहा कि मैं सावरकर के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। इस दौरान मैंने जाना कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने काफी संघर्ष किया है। उनके मुकाबले हम कुछ नहीं कर रहे है। मुझे लगता है कि AAP इकलौती पार्टी है जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करती है। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में गाने के लिए जसपिंदर को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। नरूला ने हिट फिल्में मिशन कश्मीर, मोहब्बतें, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और बंटी-बबली के लिए गाने गाए हैं।
आप नेता ने उनके पार्टी के साथ जुड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि गायिका का हमारे साथ जुड़ने पर हमें पंजाब में मजबूति मिलेगी। आपको बताते चलें कि पुणे में एक तमिल परिवार में जन्मे धनराज का हॉकी करियर शानदार रहा है। 1999-2000 में उन्हें देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न भी मिल चुका है। सन 2000 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2002 में उन्हीं की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इसी साल जर्मनी में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
