For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की वजह से दो खिलाड़ी हुए निष्कासित, दोनों ने जीता था सिल्वर मेडल

टोक्यो, 01 अगस्त। जॉर्जिया के दो जूडो खिलाड़ियों वाझा मर्गवेल्शविली और लाशा शावदाशुविली को टोक्यो ओलंपिक से निष्कासित कर दिया गया हैा। दोनों ही खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। वाझा और लाशा ने ओलंपिक विलेज से बाहर घूमने के लिए चले गए थे और इस दौरान दोनों ने अपनी किसी करीबी से मुलाकात की थी। टोक्यो में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते खिलाड़ियों को ओलंपिक विलेज छोड़ने की इजाजत नहीं है। बिना अनुमति के कोई भी खिलाड़ी टोक्यो विलेज नहीं छोड़ सकता है। पिछले हफ्तो टोक्यो में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए थे।

रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही जॉर्जिया के खिलाड़ियों को लगा कि जब गेट पर कोई रोकने वाला नहीं है तो वो ओलंपिक विलेज से बाहर जा सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ी बाहर की ताजा हवा लेना चाहते थे, कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद दोनों थोड़ा रिलैक्स करना चाहते थे। लेकिन दोनों ही एथलीट को टोक्यो टॉवर के पास मंगलवार रात को जॉर्जियन यूनिफॉर्म में देखा गया। दोनों के इवेंट कुछ ही दिन पहले खत्म हुए थे। दोनों ही खिलाड़ी पहले ही अपने देश के लिए रवाना हो चुके है। बता दें कि ऐसा पहली बार है जब खिलाड़ियों को इतनी कड़ी सजा कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए दी गई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले हफ्ते सिल्वर मेडल अपन नाम किया था।

बता दें कि ओलंपिक खेलों के दौरान टोक्यो में कोरोना क रिकॉर्ड 4058 मामले सामने आए हैं। जिसकी वजह से आयोजकों की चिंता काफी बढ़ गई है। काफी समय से ओलंपिक को टाले जाने की बात कही जा रही थी, हालांकि पिछले साल इसे टाल दिया गया था लेकिन इस साल सख्त प्रोटोकॉल के तहत खेलों का आयोजन कराया जा रहा है। हर दिन खिलाड़ियों की संक्रमण की जांच हो रही है। शनिवार को ओलंपिक में काम करने वाले तकरीबन 21 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि इनमे एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है जोकि राहत की बात है। अभी तक ओलंपिक में कुल 241 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसमे 23 एथलीट हैं।

Story first published: Sunday, August 1, 2021, 11:42 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+