IPL 2021 : आखिर कब हो सकते हैं बचे हुए मैच, काैन टीम है फिलहाल टाॅप पर
नई दिल्ली। क्रिकेट प्रशंसक हैरान हैं। इंडियन प्रीमियर लीग और बीसीसीआई की समिति ने आईपीएल 2021 को रद्द करने का फैसला किया है। कड़े नियमों के बीच टूर्नामेंट करवाया जा रहा था, लेकिन फिर भी कोरोना ने खिलाड़ियों के बीच अपनी दस्तक देकर सबकी नींद उड़ा दी। साथ ही आज (4 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल के अमित मिश्रा की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद बीसीसीआई और आईपीएल समिति ने आईपीएल को रद्द करने का फैसला किया। लेकिन इस टूर्नामेंट के अगले मैच कब होंगे? इस पर अभी भी सवालिया निशान है।
बीसीसीआई ने यह नहीं बताया है कि बाकी मैच कब खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में अभी भी 31 मैच बाकी हैं। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को घर जाने की अनुमति दे दी है। इसलिए आईपीएल टूर्नामेंट का फिर से शुरू होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। भारतीय टीम जून में विश्व कप का फाइनल मैच खेलने वाली है। उसके बाद, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला 4 अगस्त से शुरू होगी।

शेष मैच टी 20 विश्व कप से पहले खेले जा सकते हैं
T20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में आयोजित किया जाएगा। यदि टूर्नामेंट से पहले भारत में कोरोना की उपस्थिति कम हो जाती है, तो आईपीएल के शेष 31 मैच खेले जा सकते हैं। इससे टी 20 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों को फायदा हो सकता है। इसके अलावा, यदि यूएई में टी 20 विश्व कप आयोजित किया जाता है, तो शेष मैच 10 से 12 दिनों में खेले जा सकते हैं।

टी 20 विश्व कप से पहले हो सकता है आईपीएल
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "हम निश्चित रूप से विचार करेंगे कि क्या हमें इस साल के आखिर में आईपीएल की मेजबानी करने का सही समय मिलेगा। आईपीएल 2021 के बाकी मैच सितंबर में हो सकते हैं, लेकिन यह सिर्फ मेरा अनुमान है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, हमने आईपीएल टूर्नामेंट को तुरंत रद्द कर दिया है। " संक्षेप में, बोर्ड का बयान यह स्पष्ट करता है कि सभी टीमें विश्व कप की शुरुआत से पहले भारत आना चाहती हैं। बाकी टूर्नामेंट उस समय खेले जा सकते हैं।
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

काैन टीम है फिलहाल टाॅप पर
आईपीएल 2021 के 2 मई तक 29 मुकाबले ही हो पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स व पंजाब किंग्स ने 8-8 मैच खेले, जबकि बाकी 6 आईपीएल टीमों ने 7-7 मैच खेले। वहीं अंक तालिका में टाॅप पर दिल्ली की टीम ही है, जिन्होंने 6 जीत के साथ 12 अंक बटोरे हैं। दूसरे स्थान पर चेन्नई है जिसने 5 मैच जीते हैं। तीसरे स्थान पर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू है जिन्होंने भी 5 मैच जीते हैं, लेकिन उसकी रन रेट चेन्नई से खराब है। मुंबई इंडियंस 4 जीत के साथ चाैथे स्थान पर है। राजस्थान 3 जीत के साथ 5वें, पंजाब किंग्स 3 जीत के साथ छठे, कोलकाता नाईट राइडर्स 4 अंक के साथ 7वें जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 1 जीत के साथ आखिरी स्थान पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications