टोक्यो ओलंपिक में कोरोना विस्फोट, तीन एथलीटों सहित आए इतने मामले
टोक्यो । जापान ने कोरोना के कहर के बीच ओलंपिक करवाने का फैसला अंतिम समय तक अटल रखा। 23 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत हुई। हालांकि कोरोना की दस्तक ओलंपिक में आ चुकी है। सोमवार को यहां कोरोना विस्फोट देखने को मिला जब तीन एथलीटों सहित 16 नए मामले दर्ज किए गए। टोक्यो ओलंपिक से जुड़े कोरोना के मरीजों की संख्या 148 हो गई है।
आयोजकों ने अपने दैनिक COVID-19 अपडेट में घोषणा की कि तीन एथलीट, चार कांट्रैक्टर, आठ खेल-संबंधित कर्मी और एक खेल कर्मचारी COVID पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों एथलीट ओलंपिक विलेज के निवासी नहीं हैं। जापान के कांट्रैक्टर चपेट में आए हैं। इन सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। आठ नए मामलों को जोड़ने के बाद अब तक सकारात्मक परीक्षण करने वाले खेलों से संबंधित कर्मियों की कुल संख्या 83 थी।
Story first published: Monday, July 26, 2021, 11:53 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2021
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
