रूनी को अपने साथ जोड़ना चाहता है चेल्सी
इंग्लैंड के सबसे प्रतिभाशाली फुटबाल खिलाड़ी रूनी ने प्रबंधक एलेक्स फग्र्यूसन के साथ नोकझोंक के बाद क्लब छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। वह स्थानांतरण खिड़की के माध्यम से किसी अन्य क्लब में जाना चाहते हैं।
समाचार पत्र 'द सन' ने एंसेलोत्ती के हवाले से लिखा है, "हमें यह देखना होगा कि रूनी वाकई मैनचेस्टर युनाइटेड छोड़ना चाहते हैं। साथ ही हमें इस बात पर नजर रखनी होगी कि युनाइटेड रूनी को 'बेचने' के पक्ष में है या नहीं। वैसे जहां तक मेरी बात है तो मैं इस स्टार खिलाड़ी को अपनी टीम में देखना चाहता हूं।"
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने सोमवार को खबर दी थी कि रूनी ने क्लब प्रबंधन को कह दिया है कि वह नए करारनामे पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहते और साथ ही जनवरी में क्लब छोड़ना चाहते हैं।
फग्र्यूसन एक यौनकर्मी के साथ रूनी के संबंधों से जुड़ी खबरें प्रकाशित होने से बेहद नाराज हैं लेकिन रूनी ने इसे व्यक्तिगत मामला बताते हुए प्रबंधक को इसे लेकर टिप्पणी नहीं करने को कहा है।
फग्र्यूसन का मानना है कि क्लब रूनी को अपने साथ जोड़े रखने के लिए बहुत बड़ी राशि खर्च करता है और रूनी विवाहेत्तर संबंधों में खुद को लिप्त करके अपने साथ-साथ क्लब का भी नुकसान कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications