विराट के बाद इस कप्तान के काम आ रहा है लेडी लक, साथ में करते हैं ट्रेनिंग
पर्थ। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ एक बार फिर से इंग्लैंड के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। दरअसल पर्थ में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन स्मिथ ने शानदार अंदाज में अपना सबसे तेज टेस्ट शतक पूरा किया। शतक जड़ते ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां तक कि स्मिथ ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
लेकिन अब एक बड़े राज का खुलासा हुआ है कि आखिर स्मिथ अपनी ट्रेनिंग किसके साथ कर रहे हैं? दरअसल स्टीव स्मिथ के मैनेजर वॉरेन क्रेग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपना खेल जारी रखने के लिए अपनी मंगेतर की मदद ले ली है।
क्रेग ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल को बताया, "अगर वह घर पर है और उसे कोई साथी प्रैक्टिस के लिए नहीं मिलता है तो वह अपनी मंगेतर को साथ ले जाता है। वह गेंदबाजी मशीन से गेंदें डलवाने के लिए अपनी मंगेतर को ले जाता है, ताकि वह मैदान पर जाकर हिट कर सके। डैनी उस चीज का आनंद उठाती है। वह स्टीव के लिए बिल्कुल शानदार रही हैं। वे लगभग छह साल से एक दूसरे के साथ हैं। आप फील्ड पर स्मिथ की जो भी सफलता देखते हैं उसमें डैनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दोनों शानदार कपल हैं और उन्होंने अभी हाल ही में सगाई की थी।"
बता दें कि पर्थ में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्मिथ ने शानदार अंदाज में शतक पूरा किया। स्मिथ ने महज 138 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। ये उनका टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
