ISL 2017: मिकु के डबल गोल से बेंगुलरू ने पुणे को 3-1 से हराया, टॉप पर काबिज
नई दिल्ली। बेंगलुरु एफसी ने गुरुवार को छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान एफसी पुणे सिटी को 3-1 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहली बार आईएसएल में खेल रही बेंगलुरु की टीम के लिए उसके वेनेजुएलियाई स्ट्राइकर मिकु ने दो और कप्तान सुनील छत्री ने एक गोल किए।
मिकु द्वारा 64वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बेंगलुरु ने पहले तो बराबरी की और फिर 78वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बढ़त ले ही। छेत्री ने अंतिम मिनट मे एक और गोल करते हुए अपनी टीम के लिए पूरे तीन अंक सुनिश्चित कर दिए।
मेजबान पुणे ने 35वें मिनट में अपना पहला गोल दागकर बढ़त बनाई और खेल पर काफी हावी दिख रही थी। लेकिन पुणे के खिलाड़ी बलजीत सिंह साहनी को 56वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया और वह मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। लेकिन साहनी के बाहर जाने से पुणे के खराब दौर की शुरुआत हो गई।
बेंगलुरू 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। पुणे की टीम अब भी चौथे स्थान पर कायम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
