पाक को धूल चटाने वाली अंडर 19 टीम को नकद पुरस्कार देगी BCCI
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में रिकॉर्ड छठी बार पहुंचने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों के लिए नकद पुरुस्कार की घोषणा की है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा है कि ''मैं पूरी टीम और कोच राहुल द्रविड़ को बधाई देना चाहता हूं। अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को तैयार करने में राहुल का योगदान सराहनीय रहा है। उन्हीं की बदौलत हमें इतने प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का पूल मिल गया है। बीसीसीआई उन्हें नकद पुरस्कार देगा और सम्मानित करेगा।''
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 203 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में मात दी है। अब फाइनल में शनिवार को भारत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा जिसने अफगानिस्तान को हराकर जगह पक्की की है।
सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमान गिल ने मैच जिताऊ नाबाद शतक जमाया। क्राइस्टचर्च में मंगलवार को टीम इंडिया ने शुभमान के शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 272/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 29.3 ओवरों में 69 रनों पर ढेर हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
