For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Umesh Yadav: उमेश यादव ने पत्नी के साथ किए महाकाल के दर्शन, तस्वीर देख फैन करने लगे टीम में वापसी की प्रार्थना

Sports News: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) इन दिनों भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। इस बार सावन का पावन महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है, लेकिन इससे पहले ही क्रिकेटर महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, उमेश यादव अपनी पति के साथ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटो शेयर की हैं, इस दौरान उमेश को पीले रंग का धोती कुर्ता पहने हुआ देखा गया, जबकि उनकी पत्नी पिंक रंग की साड़ी में नजर आईं। दोनों ने यहां आरती में शामिल होकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

उमेश यादव की महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की ये फोटो फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है। उनके फैंस भी भोलेनाथ से यादव की जल्द टीम में वापसी की प्रार्थना करते नजर आए। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023) का फाइनल हारने के बाद से टीम इंडिया को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस टूर्नामेंट में उमेश यादव भी कुछ कमाल नहीं कर सके थे।

टीम इंडिया जुलाई महीने में भारत वेस्टइंडीज के दौरे पर रवाना हो रही है, इसके लिए कुछ खिलाड़ी तो पहुंच भी चुके हैं। जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जायेंगे। इस मल्टी फॉर्मेट टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने टेस्ट और वनडे सीरीज की टीमों की घोषणा की, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों के नाम गायब थे, जिनमें एकन नाम तेज गेंदबाज उमेश यादव का भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल पहुंचे बारबाडोस, अगले हफ्ते लंदन से उड़ान भरेंगे विराट कोहली

टेस्ट ौर वनडे सीरीज के लिए उमेश यादव का नाम न होने के पीछे का कारण उनकी इंजरी बताई जा रही है, क्योंकि उमेश यादव इन दिनों अपने नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैब पूरा करने में जुटे हैं। उन्होंने 1 जुलाई को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

Story first published: Monday, July 3, 2023, 14:39 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+