IPL चेयरमैन ने दिया भरोसा, विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित घर पहुंचाएगा BCCI
नई दिल्ली। देश में हर रोज जिस तरह से लाखो कोरोना के मामले आ रहे हैं उसकी वजह से लोगों में काफी डर का माहौल है। आईपीएल के सुरक्षित बायो बबल के बावजूद कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसके बाद बीसीसीआई ने आखिरकार आईपीएल को सस्पेंड कर दिया। इस बीच आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि बीसीसीआई विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और जरूर कोई रास्ता निकालेगी। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट कीपर रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा कोरोना संक्रित पाए गए थे जिसके बाद आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया।
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बृजेश पटेल ने कहा कि हमे विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजना है और हम इसका कोई रास्ता जरूर निकालेंगे। दरअसल आईपीएल में खेल रहे विदेशी खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ी चिंता आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद वापस अपने घर पहुंचने की है। कई देशों में विमान उड़ानों पर प्रतिबंध लगा है जिसकी वजह से खिलाड़ी काफी चिंतित हैं। लेकिन इन सभी विदेशी खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से भरोसा दिया गया है कि वह अपने घर जरूर पहुंचेंगे और इसके लिए बीसीसीआई हर संभव प्रयास करेगा।
बता दें कि मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर जोकि आईपीएल में कमेंट्री कर रहे थे उन्होंने मालदीव पहुंचकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। पीएम स्कॉट स्टायरिस पर हमला बोलते हुए स्टॉयरिस ने कहा कि अपने देश के नागिरकों को भारत से वापस नहीं आने देने का फैसला गलत है और यह शर्मनाक है। अगर हमारी सरकार ऑस्ट्रेलिया के लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकती है और उन्हें वापस घर नहीं जाने देती है तो यह शर्मनाक है। आपके हाथ में खून होगा प्रधानमंत्री। आपकी हिम्मत कैसे हुई हमारे साथ ऐसा करने की। बता दें कि कुछ दिन पहले ग्लेन मैक्सवेल ने भी कहा था कि उनके देश के खिलाड़ी उसी चार्टर फ्लाइट से इंग्लैंड जाने के लिए तैयार है जिस फ्लाइट से भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आईपीएल के बाद यूके जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
