तू-तू मैं-मैं के बाद बेन स्टोक्स की गेंद पर शून्य पर आउट हुए विराट कोहली
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान विराट कोहली और बेन स्टोक्स के बीच बहस देखने को मिली थी, जिसके बाद आज विराट कोहली बेन स्टोक्स की गेंद पर खाता खोले बिना ही अपना विकेट गंवा बैठे। भारतीय टीम की शुरुआत आज कुछ खास नहीं रही। पहले चेतेश्वर पुजारा 17 रन के स्कोर पर जैक लीच की गेंद पर पगबधा हो गए और उसके बाद विराट कोहली खाता खोले बिना ही स्टोक्स की गेंद पर फोक्स को अपना कैच थमा बैठे। भारतीय टीम ने महज 41 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। जिसमे सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल और विराट कोहली अपना खाता तक नहीं खेल पाए। बता दें कि बेन स्टोक्स ने पांचवी बार विराट कोहली को आउट करने में सफलता हासिल की है।
गौरतलब है कि चौथे टेस्ट के पहले दिन जब मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे तो तो बेन स्टोक्स ने उन्हें कुछ कहा और इसके बाद विराट कोहली और बेन स्टोक्स के बीच बहस देखने को मिली। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा कि जब मैं गेंदबाजी कर रहा था तो बेन स्टोक्स ने मुझे गाली दी, जिसके बाद मैंने विराट भाई से कहा और फिर उन्होंने हैंडल किया। हालांकि विराट और बेन स्टोक्स के बीच चल रही बहस को रोकने के लिए कप्तान ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया।
बता दें कि टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज महज 205 रनों के स्कोर पर ढेर हो गए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स 55 रन और डेनियल लॉरेंस ने 29 रन बनाए थे, जबकि ओली पोप ने 29 व जॉनी बेयरस्टो ने 28 रन बनाए थे लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका और इंग्लैंड की पहली पारी 205 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4 विकेट और आर अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। मोहम्मद सिराज ने 2 औरर वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट हासिल किए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
