IPL 2020 : इन 3 कारणों के चलते फाइनल में हार गया दिल्ली कैपिटल्स
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स का पहली बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना मुंबई इंडियंस ने चकनाचूर कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली को 5 विकेट से हराते हुए 5वीं हार खिताब अपने नाम किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 7 विकेट खोकर 157 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा की 68 रनों की मदद से मैच 18.4 ओवर में जीत लिया। दिल्ली जीत की दावेदार लग रही थी, लेकिन कुछ गलतियों के कारण पिछड़ गई। आइए जानते हैं दिल्ली की हार के 3 प्रमुख कारण-

स्टोइनिस का फेल होना
मार्कस स्टोइनिस वो खिलाड़ी है जो इस सीजन में टीम के लिए अहम साबित हुआ। स्टोइनिस ने लीग मैचों में आखिरी समय भी कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। लेकिन टीम ने पृथ्वी शाॅ के बाहर होने पर क्वालिफायर 2 में स्टोइनिस को ओपनिंग में भेजा था। हालांकि उस मैच में उन्होने 38 रन बनाए, लेकिन इस बार वह अहम माैके पर पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। ऐसे में खराब शुरूआत के कारण बल्लेबाजों पर तुरंत दवाब बना।

रोहित का चलना
रोहित शर्मा के लिए यह सीजन खास नहीं रहा। रोहित इस मैच से पहले सिर्फ 2 अर्धशतक की लगा सके थे, लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने अपना पुराना रंग दिखाया। दिल्ली के गेंदबाज रोहित पर लगाम नहीं लगा सके। अगर उनपर लगाम लगती तो शायद नतीजा कुछ आैर होता। रोहित ने 51 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 5 चाैके तो 4 छक्के शामिल रहे। इस पारी ने मुंबई की जीत तय कर दी।

रबाडा का ना चलना
इस सीजन में कागिसो रबाडा का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है। उन्होंने सबसे ज्यादा 30 विकेट अपने नाम किए। लेकिन अहम मुकाबले में रबाडा नहीं चल सके। रबाडा ने अपने पहले ओवर में ही 18 रन लुटा दिए। इसी के साथ मुंबई के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में दमदार शुरूआ की। मुबई ने शुरूआती 6 ओवर में 61 रन जोड़े जो दिल्ली को जीत से दूर ले गए। रबाडा ने एक विकेट नाम किया, लेकिन वह 3 ओवर में 32 रन दे बैठे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications