IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के कोच अनिल कुंबले ने BCCI पर साधा निशाना, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और कप्तान अनिल कुंबले इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इसको लेकर यह दिग्गज खिलाड़ी आजकल पंजाबी भाषा पर भी काम कर रहा है। वह सीजन से पहले पंजाबी भाषा सीखने में जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि अनिल कुंबले इस लीग में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि फ्रैंचाइजी लीग में किसी टीम के हेड कोच हैं। आईपीएल में शामिल बाकी 7 टीमों के मुख्य कोच विदेशी हैं। वहीं इस बात को लेकर अनिल कुंबले ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए अपनी राय रखी है।
और पढ़ें: क्रिकेट में Racism को लेकर छलका ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का दर्द, कहा- अब मांगते हैं माफी
उन्होंने कहा, 'मेरे पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है कि अन्य टीमों के पास कोई भारतीय मुख्य कोच क्यों नहीं है। मुझे नहीं लगता कि यह भारत में मौजूद संसाधनों की क्वॉलिटी की सही तस्वीर पेश करता है। यह एक तरह का विरोधाभास है, सही बात है न? यह इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) है और आपके पास सिर्फ एक भारतीय हेड कोच है। मुझे उम्मीद है कि टीमों के पास और भारतीय कोच भी होंगे।'
और पढ़ें: क्रिकेट में Racism को लेकर छलका ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का दर्द, कहा- अब मांगते हैं माफी

IPL में अन्य 7 टीमों के पास हैं यह विदेशी कोच
आईपीएल की बाकी 7 टीमों के पास विदेशी हेड कोच हैं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स के पास- स्टीफन फ्लेमिंग, मुंबई इंडियंस के पास महेला जयवर्धने, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास साइमन कैटिच, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास ब्रैंडन मैकलम, सनराइजर्स हैदराबाद के पास ट्रैवर बैलिस, राजस्थान रॉयल्स के पास एंड्रू मैकडॉनल्ड और दिल्ली कैपिटल्स के पास रिकी पॉन्टिंग मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

पहले भी भारतीय कोच पंजाब के लिये हेड कोच की निभा चुके हैं भूमिका
उल्लेखनीय है कि किंग्स इलेवन पंजाब ने हमेशा अपने मुख्य कोच की भूमिका के लिये भारतीय दिग्गजों पर भरोसा जताया है। अनिल कुंबले से पहले लालचंद राजपूत (मुंबई इंडियंस), रॉबिन सिंह (सनराइजर्स हैदराबाद) और वेंकटेश प्रसाद (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) जैसे भारतीय खिलाड़ी टीमों के मुख्य कोच रहे हैं।

इस साल खिताब जीत सकती है किंग्स इलेवन पंजाब की टीम
उन्होंने कहा, 'मैंने किंग्स इलेवन पंजाब की इस जिम्मेदारी को इसलिए संभाला क्योंकि यह बहुत अच्छी टीम है जो खिताब जीत सकती है। मेरी यही भूमिका है और अपनी टीम को इसके लिए तैयार करना है। यह पहली बार है जब मैं टीम से मिला। कोविड के कारण हमें टीम के साथ लंबा वक्त मिला है। वरना आप टूर्नामेंट से सिर्फ एक हफ्ता पहले ही टीम से मिल पाते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
