Tokyo Olympics 2020: हॉकी इंडिया ने घोषित की महिला टीम, 8 खिलाड़ियों का ओलंपिक डेब्यू
नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयारिया अंतिम स्टेज पर हैं और भारत ने अपनी महिला हॉकी टीम की घोषणा कतर दी है। भारत ने गुरुवार को 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले टोक्यो खेलों के लिए अपनी 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में आठ ओलंपिक डेब्यूटेंट को नामित किया। इस टीम में पिछली बार रियो ओलंपिक में खेली टीम का बहुत अच्छा ट्रांसफोरमेशन मौजूद है।
टीम में आठ अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने आखिरी बार 2016 रियो ओलंपिक में भाग लिया था। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल करेंगी।
टीम के चयन पर बोलते हुए, मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा, "इस टीम ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत मेहनत की है और लगातार प्रगति की है। अनुभवी खिलाड़ियों और नई प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है, जो बेहतरीन है। हम टोक्यो में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तत्पर हैं। यह एक ऐसी टीम है जिसमें बहुत अधिक क्षमता है जिसे हम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उतारने की उम्मीद करते हैं। "
आठ ओलंपिक डेब्यू करने वालों में ड्रैग-फ्लिकर गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी, मिजोरम की पहली खिलाड़ी और सलीमा टेटे शामिल हैं।
टेटे ने ब्यूनस आयर्स में 2018 युवा ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।
यह भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलंपिक खेलों में तीसरी उपस्थिति होगी और उनकी लगातार दूसरी आउटिंग होगी। यह टीम जिसमें पिछली बार 1980 और 2016 में खेली थी।
पूरी टीम-
गोलकीपर: सविता
डिफेंडर्स: डीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता।
मिडफील्डर: निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखरंबम, मोनिका, नानजोत कौर, सलीमा टेटे।
फॉरवर्ड: रानी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला, देवी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
