वसीम जाफर से मिला तगड़ा जवाब तो बोले माइकल वॉन, कभी ब्लॉक नहीं करूंगा
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी विवादित टिप्पणी की वजह से वह चर्चा में रहते हैं। हाल ही में इंग्लैंड और भारत के खिलाफ सीरीज में माइकल वॉन ने भारतीय पिचों पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कई तस्वीरों के जरिए भारतीय पिच पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये पिच टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं है। लेकिन अपने इन ट्वीट्स के लिए माइकल वॉन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हाल ही में माइकल वॉन से जब पूछा गया कि आप किस एक खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना चाहतें हो तो इसके जवाब में माइकल वॉन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का नाम लिया। बता दें कि वसीम जाफर भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने फनी ट्वीट और प्रतिक्रिया के लिए चर्चा में रहते हैं।
क्रिक ट्रैकर से बात करते हुए जब माइकल वॉन से पूछा गया कि वह किस भारतीय क्रिकेट को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना चाहेंगे तो वॉन ने कहा कि वसीम जाफर, सच कहूं तो मैं उन्हें ब्लॉक नहीं करुंगा, मैं किसी को भी ब्लॉक नहीं करूंगा। मैं सिर्फ उन लोगों को ब्लॉक करता हूं जो मुझे गाली देते हैं या उसे ब्लॉक करता हूं जिसकी प्रोफाइल फर्जी होती है। माइकल वॉन की इस प्रतिक्रिया पर वसीम जाफर ने भी जवाब दिया है। वसीम जाफर ने टीम के साथ एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया, मैं और मेरे दोस्त ये जानकर जश्न मनाते हुए कि माइकल वॉन मुझे सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना चाहते हैं।
वसीम जाफर के इस ट्वीट पर माइकल वॉन ने प्रतिक्रिया दी और लिखा कि मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा वसीम, कोई भी खिलाड़ी जो मेरी खराब ऑफ स्पिन पर आउट हुआ है मैं उसे ब्लॉक नहीं करूंगा। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए वसीम जाफर ने लिखा मुझे नहीं पता था कि तुम्हारी खराब ऑफ स्पिन पर आउट होने का मुझे यह खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वसीम जाफर और माइकल वॉन के बीच सोशल मीडिया पर हुई यह बातचीत काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल हाल ही में माइकल वॉन ने कहा था कि लोग विराट कोहली को महानतम बल्लेबाज कहते हैं ताकि उन्हें और लाइक और क्लिक मिल सके। जिसपर जवाब देते हुए वसीम जाफर ने कहा कि एक अतिरिक्त उंगली ऋतिक रोशन के पास है पर करता माइकल वॉन है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
