Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK के खिलाफ मैच को रोहित शर्मा ने T-20 का बेस्ट मैच बताया, बोले- ऐसा कभी नहीं देखा

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जिस तरह से मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत दर्ज की उसने मुंबई की आईपीएल के इस टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी कराई है। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले 6 मैच में से 3 मैच हारने के बाद मुंबई की टीम की मुश्किल काफी बढ़ गई थी। चेन्नई की टीम के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करना मुंबई के लिए आसान नहीं था, लेकिन बावजूद इसके जिस तरह से कायरोन पोलार्ड ने जबरदस्त पारी खेली उसकी बदौलत मैच में मुंबई की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की और आखिरी ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच को टी-20 का बेस्ट मैच बताया ।

रोहित शर्मा ने कहा कि यह टी-20 मैच शायद बेस्ट मैच है जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। मैंने इस तरह की चेज को इससे पहले कभी नहीं देखा। पोलार्ड ने बेहतरीन पारी खेली, मैदान के बाहर इस पारी को देखना जबरदस्त एहसास। जिस तरह से टीम के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं। यह पिच अच्छी थी, हमने जब 20 ओवर खत्म किए तो हम पॉजिटिव थे कि इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। हमे अच्छी शुरुआत मिली और फिर हमने देखा क्या हुआ। ब्रेक के दौरान हमारी छोटी सी बात हुई थी, इस दौरान हमने कहा कि पिच काफी अच्छी है, खुद पर भरोसा करने की जरूरत है।

कप्तान रोहित ने कहा कि हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो जबरदस्त बल्लेबाजी कर सकते हैं, लिहाजा हम मैदान में जाकर अपना दमखदम दिखाना चाहते थे, शीर्षक्रम पर अच्छी साझेदारी हुई, इसके बाद क्रुणाल पांड्या की साझेदारी काफी अच्छी थी। आप जब इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरते हैं तो आप चाहते हैं कि आपके पॉवर हिटर सबसे ज्यादा गेंद खेले। लेकिन हमने क्रुणाल पांड्या को पूरा समर्थन दिया, वह अच्छे बल्लेबाज हैं, वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लिहाजा हम उन्हें अवसर देना चाहते थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज हमेशा ही अंतर पैदा करते हैं, उनके पास ऑफ स्पिनर थे लेकिन हमने सुनिश्चित किया कि बल्लेबाज प्लेटफॉर्म को सेट करें। अंत में पोलार्ड का हार्दिक पांड्या ने अच्छा साथ दिया। दिल्ली की पिच हमारी बल्लेबाजी के अंदाज को मदद करती है। हमारे गेंदबाज दबाव में थे लेकिन ऐसे मौके पर हमे अपने गेंदबाजों का समर्थन करना चाहिए ताकि वह अच्छा करें। आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में गेंदबाज हमे मैच में वापस लेकर आए थे।

Story first published: Sunday, May 2, 2021, 11:12 [IST]
Other articles published on May 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+