Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहला प्यार अनुष्का नहीं बल्कि कोई और है, कोहली ने खुद बताई कहानी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है। एक ऐड शूट के दाैरान दोनों की मुलाकात हुई थी, वहीं से उनकी जान पहचान बढ़ी और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर दोनों नो 2017 में शादी कर ली। यह सब हम जानते हैं। लेकिन अब विराट ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जो आप सभी को हैरान कर देगा। विराट का पहला प्यार अनुष्का नहीं है। उनका बचपन का प्यार कुछ अलग था, जिसका उन्होंने खुद खुलासा किया। कोहली ने अपने पहले प्यार के लिए एक लेटर भी लिखा और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। विराट ने कहा कि इस लव लेटर में लिखा उनका प्यार सच्चा है।

विराट ने क्रिकेट के लिए इस प्यार को छोड़ दिया था। विराट ने इस प्यार को अपने क्रिकेट करियर में सफल होने के लिए अलग रखा था। लेकिन अब वह अपने प्यार से मिलने के लिए बेताब है। विराट किसको याद कर रहे हैं, यह जानकर आप मुस्कुराने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, कोहली को याद आया 'आलू।'

लिखा चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाला पत्र

लिखा चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाला पत्र

जी हां, कोहली का पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि 'आलू' है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आलू के लिए एक प्रेम पत्र लिखा। यह एक ऐसा पत्र है जो फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देगा। कोहली अपनी फिटनेस को लेकर कितना जागरूक हैं, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। फिटनेस के मामले में विराट कई लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए कई खाद्य पदार्थों का त्याग किया है।

'मैंने 150-160 में शतक बनाया था', वीरेंद्र सहवाग ने 'हिटमैन' रोहित को दी खास सलाह

आलू को बताया सच्चा प्यार

आलू को बताया सच्चा प्यार

कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने आलू की याद ताजा करते हुए लिखा था, "मेरे प्यारे आलू, मैं यह पत्र तुम्हारे लिए इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम मेरे सच्चे प्यार हो। मुझे आपका पहला दौरा याद है। फिर मैंने आपको आलू के पराठे में देखा। मुझे याद है कि मैं तुम्हें किराने की दुकान से एक असली प्रशंसक की तरह लाया। मुझे वह दिन आज भी याद है जब मैं आपसे थिएटर में मिला था। मैंने तुम्हें अपनी बाहों में पकड़ रखा था और तुमने लाल केचप पहन रखा था।"

दिनेश कार्तिक बोले- ये मेरा अंतिम लक्ष्य है, टीम में वापसी की तो करूंगा पूरा

तेरे बिना मेरी जिंदगी अधूरी है

तेरे बिना मेरी जिंदगी अधूरी है

विराट ने आगे लिखा, 'अब मुझे एहसास हुआ कि 'आलू के बिना आलू गोभी' की तरह मेरी जिंदगी तुम्हारे बिना अधूरी है। मटर तुम्हारे साथ हुआ करता था। जब से तुमने मेरी जिंदगी छोड़ी है, मेरी जिंदगी अधूरी है और मेरी जिंदगी अधूरी है। मुझे आपका मसालेदार समय याद आता है, आलू। " चिट्ठी के अंत में विराट ने लिखा, 'हमारे प्यार का सफर अभी बाकी है, क्योंकि प्यार कभी खत्म नहीं होता।'' यानी विराट के इस लव लेटर का दूसरा पार्ट भी हम सबके सामने आएगा।

Story first published: Saturday, June 12, 2021, 17:19 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+