Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हसीन जहां का वीडियो देख फैन बोला- लगता है शमी भाई के लिए फिर प्यार जागा है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां जब से अपने पति से लड़ाई के बाद अलग हुई हैं तभी से उनसे कई लोग खार खाए बैठे हैं। यही वजह है कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। वो जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड करती हैं लोग उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ते। अब हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह थोड़ा भावुक सी नजर आ रही हैं।

शेयर किया वीडियो

शेयर किया वीडियो

दरअसल, हसीन जहां ने जो हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, उसमें वह बाॅलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया के गाने 'तेरी मेरी कहानी' पर अपना रिएक्शन देती हुई नजर आ रही हैं। हसीन जहां ने मेकअप करते हुए यह वीडियो शेयर किया जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देखते ही फैंस ने मोहम्मद शमी का जिक्र करना शुरू कर दिया।

किए ये कमेंट्स

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ''लग रहा है शमी भाई की याद आ रही है आपको। तो वहीं एक ने लिखा, ''अब लग रहा है कि फिर से शमी के लिए प्यार जागा है। सही है, दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।'' फैंस ने ऐसे कमेंट्स इसलिए किए, क्योंकि उन्होंने अभी तक हसीन जहां को फनी वीडियो अपलोड करते देखा है, लेकिन ऐसा मायूस चेहरा पहली बार दिखा है।

हसीन ने शमी पर लगाए थे आरोप

हसीन ने शमी पर लगाए थे आरोप

बता दें कि हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग, घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे। शमी ने इस समय तो उन आरोपों पर खुलकर कुछ नहीं कहा था लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा के साथ लाइव इंस्टग्राम चैट पर उन्होंने इसे एक बुरा वक्त बताया था। शमी ने उस चैट में बताया था कि उन आरोपों से वह इतना टूट गए थे कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी। शमी ने बताया था कि वह उन आरोपों से किस हद तक टूट गए थे।

Story first published: Wednesday, July 22, 2020, 13:11 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+