'मैच विनर नहीं थे सचिन-द्रविड़, शाहरुख ने दिया धोखा', अख्तर ने अपनी किताब में किया विवादित खुलासा
नई दिल्ली। पाकिस्तानी खिलाड़ी और विवादों का पुराना नाता रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी बॉयोग्रॉफी रिलीज की है। अपनी जीवनी में उन्होंने जो खुलासा किया है उसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। शोएब अख्तर ने दावा किया है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर और टेस्ट एवं वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ भारत के लिये अच्छे खिलाड़ी जरूर थे लेकिन दोनों ही बल्लेबाज मैच विनर खिलाड़ी नहीं थे।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने सुनाया धोनी का किस्सा, जब प्रवीण कुमार के डेब्यू पर हुए थे नाराज
शोएब अख्तर ने हाल ही में अपने जीवनी कंट्रोवर्शियली योर्स को रिलीज किया था जिसके बाद काफी विवाद का सामना करना पड़ा है। शोएब अख्तर ने जैसे ही अपनी किताब में इस बात का खुलासा किया वैसे ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
और पढ़ें: IPL 2020 को लेकर ट्रेंट बोल्ट ने किया बड़ा ऐलान, बोले- सोच समझ कर लूंगा निर्णय

सचिन-द्रविड़ नहीं थे मैच जिताऊ खिलाड़ी
सिर्फ यूजर्स ने ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अख्तर की इस बात को बचकाना कहा, हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अख्तर ने क्यों यह बातें कही हैं।
शोएब अख्तर ने अपनी ऑटो बॉयोग्राफी में दावा किया कि सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ दोनों ही मैच जिताऊ खिलाड़ी नहीं थे क्योंकि वो मैच खत्म करने की कला ही नहीं जानते थे। इतना ही नहीं शोएब अख्तर ने यह भी दावा किया कि सचिन तेंदुलकर फैसलाबाद की पिच पर उनकी तेज गेंदबाजी का सामना करने से डरते थे।

मेरी गेंदबाजी से डरते थे सचिन
अख्तर ने अपनी किताब में लिखा, 'विवियन रिचर्ड्स, रिकी पॉन्टिंग, ब्रायन लारा और उन जैसे कई महान बल्लेबाज हैं जिन्होंने बल्ले से दबदबा बनाया और वो सही मायने में मैच विजेता थे। शुरू में जब मैंने सचिन को बॉलिंग की तो मुझे उनके अंदर मैच जिताने की काबिलियत नदारद पाई। मैंने एक मैच में सचिन को तेज गेंद फेंकी जिसे उन्होंने छुआ तक नहीं और वो पीछे हट गए। ये मेरे लिए हैरत भरा था। फैसलाबाद की धीमी पिच पर वो मुझसे डर रहे थे। अगले मैच में मैंने उनके सिर पर गेंद मारी और इसके बाद वो स्कोर नहीं बना सके।'

शाहरुख खान ने दिया था धोखा
शोएब अख्तर ने अपनी बॉयोग्राफी में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार शाहरुख खान और आईपीएल की टीम केकेआर को लेकर भी विवादित दावा किया है। शोएब अख्तर ने दावा किया कि शाहरुख खान और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को धोखेबाज करार देते हुए दावा किया कि जब वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम की ओर से खेले थे तब वह उन्हें दिये जाने वाले पैसे से खुश नहीं था।
अपनी किताब में शोएब ने लिखा, 'मैं आईपीएल में मुझे दिए जाने वाले पैसे से खुश नहीं था, मैंने शाहरुख से इस मुद्दे पर बात की थी लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया। मुझे शाहरुख और ललित मोदी की बात नहीं सुननी चाहिए थी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
