Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोटला टेस्ट : विराट के ब्लेजर पर दिखा एक खास बैच, जानिए इसकी पूरी कहानी

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जब कोहली टॉस के लिए मैदान पर आए तो कुछ और ही नजारा देखने को मिला।

दरअसल टॉस के समय दोनों टीमों के खिलाड़ी ब्लेजर पहने होते हैं लेकिन इस बार भारतीय कप्तान विराट कोहली के ब्लेजर में कुछ खास बैच लगा था। जी हां, दरअसल ये बैच कुछ और नहीं बल्कि सशस्त्र झंडा दिवस का बैच था। बता दें कि हर साल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक सशस्त्र झंडा दिवस सप्ताह मनाया जाता है और सात दिसंबर को सशस्त्र झंडा दिवस मनाया जाता है।

झंडा दिवस यानी देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन। उन जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन, जो देश की तरफ आंख उठाकर देखने वालों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।

सेना के जवानों को सम्मान देने के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी सेना को सम्मान देने के लिए अपने ब्लेजर पर सेना के सशस्त्र झंडा दिवस का बैच लगाया। मैच से पहले भारतीय टीम के ऑफिशियल फेसबुक हैंडल से कोहली और टीम इंडिया के इन फोटो को शेयर किया गया है।

गौरतलब है कि भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। कोलकाता में खेला गया पहला मैच सुरंगा लकमल की धारदार गेंदबाजी व विराट कोहली के शतक की बदौलत ड्रॉ रहा था। हालांकि नागपुर में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारत ने पारी व 239 रनों से जीतकर इतिहास रचा था। अब तीसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है।

अगर ये मैच ड्रॉ भी रहता है तो भी सीरीज भारत के नाम होगी। ऐसे में इस सीरीज में जीत से साथ ही यह भारत की लगातार नौंवीं सीरीज जीत होगी। टेस्ट क्रिकेट में अब तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों ने ही यह कारनामा करने में कामयाबी हासिल की है।

Story first published: Saturday, December 2, 2017, 10:36 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+