खेल जगत से बुरी खबर, पूर्व हाॅकी खिलाड़ी रविंदर की करोना से हुई माैत
नई दिल्ली। खेल जगत से बुरी खबर सामने आई है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य रविंदर पाल सिंह की कोरोना से माैत हो गई है। कोरोना से देश में कई बड़ी हस्तियां भी जान गंवा चुकी हैं। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वेदा कृष्णमूर्ति की बहन वत्सला शिवकुमार की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई थी। रविंदर पाल ने कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार की सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 65 साल थी।
मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह ने करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। उन्हें 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार, रविंदर कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे। वह कोरोना वॉर्ड से बाहर थे, लेकिन शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।
बता दें कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984 खेल चुके सिंह शादी के बंधन में नहीं बंधे थे। उनकी एक भतीजी प्रज्ञा यादव है। रविंदर 1979 जूनियर विश्व कप भी खेले थे और हॉकी छोड़ने के बाद स्टेट बैंक से रिटायरमेंट लिया था। सीतापुर में जन्में सेंटर हाफ रविंदर पाल सिंह ने 1979 से 1984 के बीच शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो ओलंपिक के अलावा 1980 और 1983 में चैम्पियंस ट्रॉफी, 1982 विश्व कप और 1982 एशिया कप में भी हिस्सा लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
