'1 करोड़ देकर भी कानपुर में करायेंगे मैच'

By Staff
कानपुर, 31 अक्टूबर: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 20 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम के किराए को लेकर उठे विवाद में उलझे उत्‍तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने कहा है कि कानपुर में मैच कराने के लिए यदि उसे एक करोड़ रुपए देने पड़े तो भी वो देगा, लेकिन मैच ग्रीन पार्क में ही होगा।

कानपुर में मैच के लिए स्‍टेडियम के किराए को लेकर राज्य सरकार के अड़ियल रवैये यूपीसीए झुकता नजर आ रहा है। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा इस मैच के लिए यूपीसीए से एक करोड़ रुपए स्टेडियम के किराये के तौर पर मांगे गए हैं।

मैच निरस्त न हो इसके लिए यूपीसीए एक करोड़ रुपये देने का मन बना चुका है। यूपीसीए के सचिव (खेल प्रशासन) प्रेमधर पाठक ने कहा है कि स्टेडियम के किराए को लेकर राज्य सरकार से संघ की बातचीत अंतिम दौर में है।

अगर बात नहीं बनी तो यूपीसीए मैच तो करवाएगा ही, चाहे किराए के रूप में उसे एक करोड़ रुपया ही क्यों न देना पड़े। गौरतलब है कि ग्रीन पार्क में इसी साल 11 से 15 अप्रैल के बीच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच के लिए यूपीसीए ने उप्र सरकार को किराए के तौर पर नौ लाख रुपये दिए थे।

इससे पहले 11 नवंबर 2007 को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के लिए भी यूपीसीए ने यूपी सरकार को 3 लाख रुपये स्टेडियम के किराए के रूप में दिए थे।

Story first published: Friday, October 31, 2008, 16:41 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+