प्रिया पुनिया के पिता ने बताया, कैसे विराट कोहली का उदाहरण देकर बेटी का हौसला बढ़ाया
नई दिल्लीः भारत वर्तमान में COVID-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई लोगों ने घातक वायरस के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रिया पुनिया को भी बहुत कुछ झेलना पड़ा क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पहले COVID-19 के कारण अपनी मां को खो दिया था। 24 वर्षीय क्रिकेटर ने इस दुख में हौसले से काम लिया और भारतीय टीम के साथ रहने का फैसला किया, जो इंग्लैंड के दौरे पर सभी प्रारूपों के लिए जाने की तैयारी कर रही है।
भारत की एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने पुनिया को अपना समर्थन दिया है। पुनिया की मां ने उन्हें हमेशा क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया है और हमेशा अपनी बेटी के भारत का प्रतिनिधित्व करने के जुनून का समर्थन किया है। पुनिया के पिता सुरेंद्र ने पिछले कुछ दिनों में परिवार के साथ जो समय देखा, उस बारे में बात की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पुनिया के पिता सुरेंद्र ने याद किया कैसे उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ती गई, उन्होंने बताया, "वह ठीक थी लेकिन ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा पहुंचने के बाद उनका ऑक्सीजन लेवल गिरता चला गया और वेंटीलेटर पर ले जाना पड़ा लेकिन तब भी हम उनको बचा नहीं पाए।"
सुरेंद्र जो पुनिया के कोच भी हैं, चाहते थे कि उनकी बेटी एक महत्वपूर्ण सबक ले और मजबूत रहकर इससे आगे बढ़े। उन्होंने उन्हें विराट कोहली का उदाहरण दिया और उसी रास्ते पर चलने की बात कही।
उन्होंने कहा, "मैंने प्रिया को प्रेरित किया। मैंने उससे कहा कि विराट कोहली अपने पिता की मृत्यु के बाद रणजी ट्रॉफी खेलने गए थे। यह हमारे लिए बहुत कठिन समय है, लेकिन हमें मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। जीवन में ऐसे कई मौके आएंगे जब आपको चुनौतियों से लड़ना होगा और आगे बढ़ना होगा। प्रिया यह समझती है और उसने मुझसे कहा कि पापा मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हूं।"
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड दौरे पर चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलकर अपने यूके लेग की शुरुआत करेगी जिसके बाद तीन एकदिवसीय और तीन टी 20 मैच होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
